Home धर्म Dhanteras 2023: धनतेरस पर पहनें इस रंग के कपड़े, भगवान धन्वंतरि होंगे...

Dhanteras 2023: धनतेरस पर पहनें इस रंग के कपड़े, भगवान धन्वंतरि होंगे प्रसन्न, दिवाली तक चमक जाएगी किस्मत

[ad_1]

हाइलाइट्स

धनतेरस के दिन काले कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है.
इस दिन लाल और गुलाबी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं.

Lucky Color For Dhanteras: आज यानी 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है. हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि को भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे. धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धनतेरस पर प्रदोष काल में धनपति कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. हालांकि तमाम लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि धनतेरस के दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. चलिए तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि धनतेरस के दिन किस रंग के कपड़े पहनने से किस्मत चमक सकती है.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस पर धन्‍वंतरि भगवान सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे. उनका प्रिय रंग सुनहरा और पीला माना जाता है. यही कारण है कि धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ होता है. इस दिन पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. इससे लोगों की जिंदगी में सुख-समृद्धि का वास होता है. साथ ही उनका स्वास्थ अच्छा बना रहता है. अगर कोई पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र न पहन सके, तो वह लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं. ये दोनों रंग मां लक्ष्मी को प्रिय हैं और धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है. ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि धनतेरस के दिन काले रंग के वस्त्र और काली रंग की चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.

धनतेरस पर सोना-पीतल खरीदना बेहद शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरी की उत्पत्ति सागर मंथन के समय हुआ था, वे अपने हाथ में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. उनको माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है. भगवान धन्वंतरी को पीला रंग और पीतल धातु प्रिय है, इस वजह से धनतेरस पर सोना और पीतल की खरीदारी करते हैं. भगवान धन्वंतरी देवताओं के वैद्य हैं, उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है.

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल, लक्ष्मी-कुबेर कृपा से धन-संपत्ति, सफलता और तरक्की मिलेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे!

धनतेरस 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 बजे से लेकर शाम 07:47 बजे तक है. उस दिन कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट तक का समय है.

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2023 Puja Time: आपके शहर में कब होगी धनतेरस पूजा? जानें मुहूर्त और सोना खरीदने का शुभ समय

Tags: Astrology, Dhanteras, Dharma Aastha, Diwali

[ad_2]

Exit mobile version