Home धर्म Diwali Horoscope 2023: दिवाली इन 5 राशिवालों के लिए शुभ, लक्ष्मी कृपा...

Diwali Horoscope 2023: दिवाली इन 5 राशिवालों के लिए शुभ, लक्ष्मी कृपा से धन-धान्य से भर जाएगा घर, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

मेष: आपकी राशिवालों को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. आपके मान-सम्मान ​में वृद्धि होगी.
मकर: बिजेनस करने वालों को दिवाली के दिन आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है.
मीन: बिजनेस करने वालों पर माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी. उनको धन लाभ होगा.

Diwali 2023 horoscope in hindi: दिवाली 12 नवंबर शुक्रवार को है. इस साल की दिवाली 5 राशिवाले जातकों के लिए शुभदायक है. मेष, धनु समेत 5 राशिवालों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. मां लक्ष्मी के आशीष से इनके जीवन में सुख और सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगा. धन और धान्य से आपका घर भरेगा. इन लोगों को उपहार का लाभ मिलेगा और घर में उत्सव का माहौल रहेगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि इस दिवाली किन 5 राशिवालों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. उनके जीवन पर कौन से सकारात्मक प्रभाव होने वाले हैं?

दिवाली 2023: इन 5 राशिवालों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
मेष: दिवाली के दिन आपकी राशिवालों को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. आपके मान और सम्मान ​में वृद्धि होगी. आपके काम की तारीफ होगी और यश-कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. दिवाली का दिन आपको धन लाभ करा सकता है. आपको किसी से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है. घर में खुशियों का आगमन होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. मन को शांत रखकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.

ये भी पढ़ें: इस बार कब है दिवाली, 12 नवंबर या 13 को? ज्योतिषाचार्य से जानें दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वृष: इस साल की दिवाली आपके आनंद में वृद्धि करने वाली होगी. इस दिन आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. पुराने निवेश से बड़ा धन लाभ हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भी लाभ मिलेगा. इस दिन जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. विवाहित महिलओं को कोई खुशखबर मिल सकती है. मायके से उपहार प्राप्त होगा. इस दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें.

धनु: इस बार की दिवाली आपके लिए लाभकारी हो सकती है. माता लक्ष्मी की कृपा से आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है. परिवार में खुशियां आएंगी क्योंकि पुराने विवाद का निपटारा हो जाएगा. मन की कड़वाहट दूर होगी. आज के दिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. दोस्तों के साथ मौजमस्ती में दिन बीतेगा.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के हैं 2 शुभ मुहूर्त, आपके लिए कौन सा रहेगा सही? देखें यहां

मकर: बिजेनस करने वालों को दिवाली के दिन आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. आपको मुनाफा कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो दिवाली आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाली है. करियर में भागदौड़ का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. दिवाली पर उपहार मिलेगा.

मीन: बिजनेस करने वालों पर माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी. उनको धन लाभ होगा. कोई पुराना अटका हुआ धन मिलने से मन का बोझ उतर जाएगा. आप बिजनेस से जुड़ी अन्य योजनाओं पर विचार करेंगे. इस दिन आपके सुख और सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहेगी. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अचानक धन लाभ पाने से आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी होगी. सेहत का ध्यान रखें.

Tags: Astrology, Choti diwali, Dharma Aastha, Diwali, Diwali festival

[ad_2]

Exit mobile version