Home धर्म Diwali Laxmi Idol: दिवाली पूजा के लिए कब खरीदें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति?...

Diwali Laxmi Idol: दिवाली पूजा के लिए कब खरीदें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति? जानें समय, लेकिन भूलवश भी न करें ये 6 गलतियां

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिवाली पूजा के लिए कमल पर बैठी हुई माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए.
मूर्ति प्रसन्न मुद्रा वाली होनी चाहिए, जो आपके घर के सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाली साबित हो.
उन मूर्तियों को ही खरीदें, जिनका रंग लाल, गुलाबी या पीला हो. काले, भूरे, मटमैले रंग की मूतियां न लें.

दिवाली के 5 दिनों के उत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को धनतेरस से होने जा रहा है. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दिवाली का उत्सव चलता है. धनतेरस और दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर और माता सरस्वती की पूजा की जाती है. दिवाली पूजा के लिए लोग माता लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्तियां खरीदते हैं और उनकी स्थापना पूजा घर में करते हैं. क्या आपको पता है कि दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति कब खरीदनी चाहिए? लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति कैसी होनी चाहिए?

दिवाली 2023: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने का शुभ समय
दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदारी आप धनतेरस से दिवाली तक कर सकते हैं. हालांकि धनतेरस के दिन आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदकर लाते हैं तो यह ज्यादा अच्छा रहेगा क्यों​कि धन त्रयोदशी के दिन माता लक्ष्मी के पैर आपके घर में पड़ेंगे, जिससे पूरे वर्ष धन, सुख और वैभव बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल, लक्ष्मी-कुबेर कृपा से धन-संपत्ति, सफलता और तरक्की मिलेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे!

धनतेरस पर खरीदारी मुहूर्त: दोपहर 12:35 बजे से पूरी रात तक
दिवाली पर शुभ समय: 11:43 ए एम से दोपहर 12:27 पी एम तक, वैसे पूरे दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग बना है तो आप सुबह से पूजा पूर्व तक कर सकते हैं.

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखने वाली 6 बातें
1. दिवाली पूजा के लिए कमल पर बैठी हुई माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए. खड़े हुए गणपति की मूर्ति नहीं खरीदें.

2. इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति का रंग उतरा हुआ या धुंधला न हो. मूर्ति में माता लक्ष्मी और गणेश जी के आंख, कान, नाक आदि सही से बने हों.

ये भी पढ़ें: इस बार कब है दिवाली, 12 नवंबर या 13 को? ज्योतिषाचार्य से जानें दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

3. मूर्ति प्रसन्नता की मुद्रा वाली होनी चाहिए, जो आपके घर के सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाली साबित हो. रौद्र रूप या तेजहीन मूर्ति को न खरीदें.

4. पूजा के लिए मूर्ति को खंडित नहीं होना चाहिए. शास्त्रों में खंडित मूर्ति की पूजा वर्जित है. ऐसे में ध्यान रखें कि आप जो लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं, वे कहीं से भी टूटी-फूटी न हो.

5. मूर्ति के चयन में रंगों का भी ध्यान रखना चाहिए. आप उन मूर्तियों को ही खरीदें, जिनका रंग लाल, गुलाबी या पीला हो. काले, भूरे, मटमैले रंग की मूतियां न लें.

6. दिवाली पूजा के लिए गणेश जी की वह मूर्ति लें, जिसमें उनकी सूंड़ बाईं तरफ मुड़ी हुई हो. दाईं सूंड़ वाली मूर्ति की पूजा में सभी नियमों का ध्यान रखना होता है. पूजा में गलती होने पर गणेश जी अप्रसन्न हो जाते हैं.

Tags: Dhanteras, Dharma Aastha, Diwali, Diwali festival

[ad_2]

Exit mobile version