Home विदेश Drug Addicts Homeless People Miraculously Disappeared From San Francisco Ahead APEC Summit...

Drug Addicts Homeless People Miraculously Disappeared From San Francisco Ahead APEC Summit 2023

[ad_1]

APEC Summit 2023: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों में 11 से 17 नवंबर तक होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन से पहले शहर के डाउनटाउन इलाके से ड्रग एडिक्ट्स (नशीली दवाओं के आदी), डीलर और बेघर लोग चमत्कारिक रूप से गायब हो गए हैं. 

न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बेघरों को शिखर सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर शहर के अन्य हिस्सों में भेज दिया गया है. शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग समेत कई अंतराष्ट्रीय नेता शामिल होंगे.

शहरवासियों और व्यवसायों के मालिकों ने इन प्रयासों को गंभीर समस्या का अस्थायी समाधान करार दिया है, खासकर जब शहर में ड्रग ओवरडोज (नशीली दवाओं की ज्यादा मात्रा) एक प्रमुख मुद्दा बनी हुई है.  

नहीं हो रहा समस्या का स्थायी समाधान- स्थानीय निवासी

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर का ध्यान टेंडरलॉइन और साउथ ऑफ मार्केट (सोमा) पड़ोस के खास क्षेत्रों पर रहा है जहां बेघर पड़ाव और नशीली दवाओं का इस्तेमाल देखा जाता है. इलाके को चमकाने के प्रयासों में तंबू हटाना और वहां पुलिस की तैनाती बढ़ाना शामिल है.

साउथ ऑफ मार्केट के निवासी और एक व्यवसाय के मालिक एडम मेसनिक ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में कुछ बेघर लोगों के लिए होटलों में अस्थायी ठिकाने की व्यवस्था देखी है. मेसनिक ने कहा कि समस्या का लंबे समय तक चलने वाला समाधान नहीं किया जा रहा है.

सोमा समुदाय के कार्यकर्ता रिक्की ली वाईन ने कहा कि शहर की कार्रवाइयां इन मुद्दों से निपटने की क्षमता प्रदर्शित करती हैं लेकिन केवल अल्पकालिक समाधान के रूप में.

‘समस्या को केवल इधर-उधर घुमाया जा रहा है’

एपीईसी शिखर सम्मेलन में सैन फ्रांसिस्को में 20 हजार आगंतुकों के आने उम्मीद है. तैयारी में नैंसी पेलोसी फेडरल बिल्डिंग के आसापास समेत अन्य क्षेत्रों में नशीली दवाओं के इस्तेमाल के खुले बाजारों को हटाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इमारत पर पहले बेघरों और नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने वालों का कब्जा था, जिसके कारण सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए संघीय कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बगैर किसी स्थायी समाधान की पेशकश के समस्या को केवल इधर-उधर घुमाया जा रहा है. वहीं, शहर के अधिकारी शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विशेष सड़कों और क्षेत्रों को साफ करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सैन फ्रैंसिस्को में करेंगे मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी चर्चा

[ad_2]

Exit mobile version