[ad_1]
Nepal Earthquake: नेपाल में मंगलवार (3 अक्टूबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. करीब एक घंटे के भीतर चार बार धरती हिली. इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
भूकंप बझांग-चैनपुर और पड़ोसी भारत के आसपास के राज्यों में महसूस किया गया. नेपाल में आए भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
दहशत में घरों और दफ्तरों से निकले लोगों ने करीब 30 सेकेंड तक झटके महसूस करने की बात कही.
1 घंटे के अंदर नेपाल में दर्ज हुए 4 भूकंप के झटके
नेपाल में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
पहला झटका – 2:25 मिनट – तीव्रता 4.6
दूसरा झटका – 2:51 मिनट – तीव्रता 6.2
तीसरा झटका – 3:06 मिनट – तीव्रता 3.6
चौथा झटका- 3.19 बजे – तीव्रता 3.1
नेपाल में भूकंप के कारण कच्चे और पक्के मकानों में नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं.
[ad_2]
