Hurricane Imelda: अमेरिका के उत्तरी कैरालिना में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह है तूफान इमेल्डा। यह तूफान कुछ ही दिनों में अमेरिका के पूर्वी तट से टकरा सकता है। फिलहाल वहां पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
Hurricane Imelda: तूफान इमेल्डा के कुछ दिनों में अमेरिका के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है। 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है जबकि उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।
तूफान इमेल्डा कुछ दिनों में अमेरिका के पूर्वी तट से टकरा सकता है। 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में हवाएं चल रही हैं। यह तूफान मध्य बहामास से लगभग 155 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में या फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लगभग 600 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। इमेल्डा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था।
यह भी पढ़ें:
- छात्राओं के यौन शोषण का आरोपित स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस हिरासत में दिया
- एशिया कप 2025: भारतीय झूमे-पकिस्तानी रोए, ट्राफी फिर आई अपने घर
- तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
उत्तरी कैरोलिना में आपतकाल घोषित
दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, जबकि उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।
बरमूडा के लिए बना खतरा
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इमेल्डा के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, तूफान हम्बर्टो शक्तिशाली श्रेणी 4 तूफान बना हुआ है, जो बरमूडा के लिए खतरा बना हुआ है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
