यूपी के लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत और पांच घायल, एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

Lucknow Cracker Factory Blast: यूपी के लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह तेज धमाका हुआ। इसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपी के लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद ध्वस्त मकान। सोशल मीडिया

Lucknow Cracker Factory Blast: यूपी के लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह तेज धमाका हुआ। इसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Lucknow Cracker Factory Blast: लखनऊ के थाना कुर्सी क्षेत्र के बेहटा बाजार में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने इलाके को दहला दिया। यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब पटाखा व्यवसायी आलम अपने घर में ही बारूद और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। हादसे में आलम, उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

धमाके से ध्वस्त हुआ पूरा मकान

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं पटाखा कारोबार करने वाले आलम के दो पुत्र और तीन अन्य कारीगर घायल हुए हैं। धमाके से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। मलबे में तीन से अधिक लोग दबे होने की सूचना है। फिलहाल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं।

आसपास के इलाके में पसर गया सन्नाटा

घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस बल तैनात है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया। लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आलम का घर बेहटा बाजार में स्थित था जहां वे अवैध रूप से पटाखे बनाते थे। जांच में सामने आया है कि घर में भारी मात्रा में बारूद रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

अवैध रूप से चल रहा था पटाखा कारोबार

पुलिस और प्रशासन के अनुसार यह पटाखा निर्माण का अवैध कारोबार था। आलम परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू स्तर पर पटाखे तैयार करते थे, लेकिन लाइसेंस की कोई जानकारी नहीं मिली। धमाके के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी सहायता के लिए बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में अब ‘हेलमेट पहले, फ्यूल बाद में’ का नियम: 1 सितंबर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

यूपी में पटाखा फैक्टरियों में हादसे की घटनाएं बढ़ीं

घायलों की संख्या पांच से अधिक बताई जा रही है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। यह हादसा लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ जो कुर्सी रोड के पास है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में पटाखा फैक्टरियों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जो अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02