थाइलैंड और कंबोडिया के बीच तीसरे दिन भी लड़ाई जारी, अब तक 33 की मौत, करीब 2 लाख लोग हुए विस्थापित

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर पर अधिकार के लिए तीसरे दिन भी भीषण युद्ध जारी रहा। संघर्ष में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दो लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। दोनों देशों पर युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। मरने वालों में कंबोडिया के 13 और थाईलैंड के 20 लोग हैं।

शिव मंदिर पर अधिकार के तीन दिन चल रहा थाईलैंड और कंबोडिया। सोशल मीडिया

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर पर अधिकार के लिए तीसरे दिन भी भीषण युद्ध जारी रहा। संघर्ष में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दो लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। दोनों देशों पर युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। मरने वालों में कंबोडिया के 13 और थाईलैंड के 20 लोग हैं।

थाईलैंड और कंबोडिया में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। गुरुवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से पांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद संघर्ष फिर से भड़क गया। कंबोडियाई और थाई अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया है। दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। थाईलैंड ने कंबोडिया से लगी अपनी उत्तर-पूर्वी सीमा को बंद कर दिया है।

817 किमी लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई

दोनों देशों की 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई छिड़ी हुई है। कंबोडिया ने शनिवार की लड़ाई में अपने 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इन्हें मिलाकर तीन दिनों की लड़ाई में वहां मरे लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। जबकि थाइलैंड में 20 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं।

संघर्ष विराम के लिए चीन और अमेरिका ने बढ़ायाthai दबाव

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और चीन ने संघर्षविराम के लिए दोनों देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा है कि लड़ाई के बीच कंबोडिया के कोह कोंग प्रांत के नजदीक समुद्र में थाई नौसेना के चार युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं और चार अन्य वहां आ रहे हैं।

कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए

ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। नौसेना की यह तैनाती कंबोडिया पर थाइलैंड का आक्रमण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक की लड़ाई में कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए हैं। कंबोडिया में करीब 38 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के आरोपों को गलत बताते हुए प्रतिद्वंद्वी देश पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।

लाओस को भी हुआ नुकसान

थाइलैंड के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमलों से पड़ोसी देश लाओस को भी नुकसान हुआ है। वहां के कई घरों और संपत्तियों को कंबोडियाई गोलाबारी से नुकसान हुआ है, हजारों लोगों को ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी है सीमा विवाद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा दशकों से विवादित रही है, लेकिन पिछले टकराव सीमित और संक्षिप्त रहे हैं। मौजूदा तनाव मई में तब शुरू हुआ जब एक टकराव में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई। इससे कूटनीतिक तनाव पैदा हो गया और थाईलैंड की घरेलू राजनीति में उथल-पुथल मच गई।

थाईलैंड ने तोपों से दागे गोले, लगाया आरोप

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाईलैंड ने शनिवार तड़के पुरसात प्रांत में कई जगहों पर पांच भारी तोपों से गोले दागे। कंबोडिया ने इसे अकारण और पूर्वनियोजित आक्रामक कार्रवाई बताया। इधर थाईलैंड की सेना ने कंबोडियाई नागरिक स्थलों को निशाना बनाने से इनकार किया है और कंबोडिया पर आवासीय क्षेत्रों के पास हथियार तैनात करके मानव ढाल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02