Home विदेश Fire Killed 13 In Nightclub Murcia In Spain Celebrating A Birthday Also...

Fire Killed 13 In Nightclub Murcia In Spain Celebrating A Birthday Also Were Among The Dead

[ad_1]

Fire in Spain Murcia Night Club: स्पेन के दक्षिण पूर्वी शहर मर्सिया के तीन नाइट क्लबों में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. आग सबसे पहले ला फोंडा के नाम से मशहूर फोंडा मिलाग्रोस नाइट क्लब में रविवार तड़के लगी. इसके बाद एक के बाद एक तीन नाइट क्लब आग की जद में आ गए.

पुलिस ने बताया कि क्लब में लोग खचाखच भरे हुए थे, आग की लपटों के डर से लोग यहां-वहां भागने लगे. स्थानीय अखबार ला वर्दाद डे मर्सिया के मुताबिक क्लब में एक परिवार जन्मदिन मनाने आया था लेकिन ये दिन उनके लिए आखिरी साबित हुआ. भीषण आग की वजह से जन्मदिन मनाने आए परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई. 

अखबार के मुताबिक, आग लगने के समय 28 साल की एक महिला ने अपनी मां को एक वॉयस नोट भेजा. उसमें उन्होंने कहा, “मम्मी,आई लव यू, हम मरने जा रहे हैं (क्लब में लगी आग की वजह से). हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि महिला जिंदा है या नहीं. महिला के पिता जैरो ने अखबार को बताया, ‘वे इसलिए गए क्योंकि कारवाका (नजदीकी इलाका) में कोई नाइट क्लब नहीं है. वह वहां दूसरी मर्तबा गई थी. 

‘हम तबाह हो चुके हैं’

बीबीसी के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में धुएं से तबीयत खराब होने के कारण चार लोगों का इलाज चल रहा है. मर्सिया के मेयर जोस बैलेस्टा मर्सिया में तीन दिन के शोक की घोषणा की है. उन्होंने कहा, ‘हम तबाह हो चुके हैं.’ 15 घंटों के बाद यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आग लगने की क्या वजह थी, लेकिन मर्सिया के मेयर जोस बैलेस्टा ने बताया कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी.

राष्ट्रीय पुलिस के डिएगो सेरल ने कहा कि ला फोंडा की छत ढह गई है, जिससे पीड़ितों का पता लगाना और यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि आखिर हुआ क्या था. बीबीसी के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह 30 साल से  में देश के नाइटक्लब में लगी आग की सबसे भीषण घटना है. साल 1990 में एक कार्यक्रम में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें:

मेक्सिको बॉर्डर के पास ट्रक पलटने से 10 की मौत, 25 घायल, हफ्ते भर में दूसरा हादसा

[ad_2]

Exit mobile version