Bihar train accident: बिहार के पूर्णिया जिले में दशहरा मेला देखकर लौट रहे पांच किशोर यवनपुर रेलवे फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में चार किशोरों की मौके पर मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Bihar train accident: पूर्णिया थाना क्षेत्र में कटिहार-जोगबनी रेल खंड पर यवनपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार तड़के यह घटना हुई। जवनपुर गुमटी के समीप सुबह करीब 5 बजे पांचों किशोर दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे। उस समय रेलवे फाटक से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। पटरी पार करने के दौरान पांचों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए।
एक किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसे मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा यवनपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जोगबनी अररिया से दानापुर पटना जा रही
दशहरा मेला देखने आए थे कसबा
मृतक किशोर एवं घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के निवासी के रूप में हुआ है। जो पूर्णिया में किसी में मखाना फैक्ट्री में काम करता था। घटनास्थल पर एक मोबाइल भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें:
- रूसी राष्ट्रपति बोले- यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर हमारी नजर, ट्रंप के बयान का उड़ाया मजाक
- उत्तर भारत में सात अक्टूबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- शास्त्रीय संगीत के अद्वितीय साधक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र का निधन
आरपीएफ ने किशोरों के परिजनों को दी सूचना
वहीं घटना के बाद पहुंचे कसबा थाना पुलिस तथा आरपीएफ की टीम की माने तो सभी किशोर दशहरा के मेला देखने कसबा आए हुए थे। घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की घटना बताई जा रही है। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक किशोर के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
