Home ताजा ख़बरें देश के कई राज्यों में बारिश से बाढ़ और जलभराव, हिमाचल-उत्तराखंड में...

देश के कई राज्यों में बारिश से बाढ़ और जलभराव, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड तो यूपी-बिहार में यलो अलर्ट

IMD Weather alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते बाढ़ और जलभराव के हालत बन गए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट है जबकि पंजाब व जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा है।

सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद हुआ जलभराव। सोशल मीडिया।

IMD Weather alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते बाढ़ और जलभराव के हालत बन गए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट है जबकि पंजाब व जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा है।

IMD Weather alert: मानसून के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। तेज बरसात से पहाड़ी इलाकों में तबाही मच गई है। वहीं, कई राज्यों में बाढ़ और भारी जलभराव के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में आज होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भी आज तेज बरसात की संभावना है। लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, अमेठी, प्रयागराज, सहारनपुर, फरुखाबाद, मेरठ, रामपुर, हापुड़, बिजनौर, खेरी, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत और बदायूं में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना उफनाई

दिल्ली एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश देखने को मिली थी। गुरुग्राम में जलभराव के कारण 7 किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गुरुग्राम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके कारण स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रखने का आदेश है। हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिसके कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सितंबर महीने में पहाड़ी राज्यों में ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भारी बरसात के कारण पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड्स आने का खतरा बना हुआ है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी आज भारी बारिश की संभावना है, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ समेत जम्मू कश्मीर में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज सब बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर हिमाचल के 12 जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। इस लिस्ट में शिमला, सोलान, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, उना और मंडी का नाम शामिल है। उत्तराखंड के 6 जिलों में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में भारी भारी बारिश की संभावना जताई है।

बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है। बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का चीन दौरा सफल रहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद दिल्ली हुए रवाना

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में रविवार आधी रात आए भूकंप से तबाही, 622 लोगों की मौत की आशंका, हजारों लोग हुए घायल

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version