Home लाइफस्टाइल स्वास्थ्य Foetus Lost Woman Gives Birth To Twin After 125 Days | पहले...

Foetus Lost Woman Gives Birth To Twin After 125 Days | पहले ट्विन की मौत के 125 दिन बाद महिला ने फिर से जुड़वा बच्चों को दिया जन्म , डॉक्टर ने कहा

[ad_1]

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के ‘बर्दमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ (Burdwan Medical College & Hospital) (बीएमसीएच) से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां के डॉक्टर ने एक महिला की खराब हेल्थ कंडिशन की वजह से 18 सप्ताह की प्री मैच्योर डिलीवरी करवाई गई थी. जिसमें जुड़वा मृत बच्चे पैदा हुए थे. अब 125 दिन बाद उसी महिला ने फिर से ट्विन बच्चे को जन्म दिया है. यह खबर सामने आते ही हर तरफ महिला और ट्विन बच्चे की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 14 नवंबर को दूसरी बार ट्विन को जन्म दिया है जोकि बिल्कुल ठीक हैं. 

इस वजह से किया गया था प्री-मैच्योर डिलीवरी

इंग्लिश पॉर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक शादी कई साल गुजरने के बाद भी महिला कंसीव नहीं कर पा रही थी. तब उन्होंने मार्च के महीने में कोलकाता के ‘आईवीएफ’ सेंटर में दूसरे प्रयास के बाद गर्भधारण किया. लेकिन 18वें सप्ताह में शारीरिक दिक्कत और पेट दर्द के कारण उन्हें 11 जुलाई को बीएमसीएस में भर्ती करवाया गया. वहां महिला की शुरुआती जांच में पता चला कि जुड़वा बच्चों में से एक की हार्टबीट गायब है और मां की सर्वाइकल केनाल खुल गई है. जिसके कारण डॉक्टर ने बिना वक्त गवाएं पहली ट्वीन का वक्त से पहले डिलीवरी करवाया गया. ताकि पेट में पल रहे दूसरा ट्विन सुरक्षित रह सके. 

महिला का रखा गया था खास ख्याल

इसी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि महिला के लिए यह प्रेग्नेंसी बेहद महत्वपूर्ण था. जिसकी वजह से हमे उनके दूसरे जुड़वा बच्चे के जन्म होने तक उन्हें हॉस्पिटल में रखने का फैसला किया ताकि कोई भी दुर्घटना न घटे. महिला को हॉस्पिटल में खास निगरानी पर रखा गया था. हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि यह बेहद रेयर केस है. हमारे लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है. 

वुडलैंड्स  हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रमुख रंजीत चक्रवर्ती ने कहा, ‘एक बार जुड़वा बच्चों में से एक भी गर्भाशय से बाहर आता है तो सर्वाइकल कैनाल खुल जाता है. जिसके कारण दूसरे जुड़वां बच्चे की बाहर आने की संभावना बढ़ जाती है. पहले ट्विन के जन्म के 125 दिन के बाद दूसरे ट्विन का जन्म हैरान करने वाली जरूर है. जुड़वा बच्चों के बीच पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड 90 दिनों का है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: मिलावटी हल्दी से हो रही गंभीर बीमारियां! जो आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली, ऐसे करें पहचान…

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Exit mobile version