Home ताजा ख़बरें उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ की...

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ की जेल में बंदी ने किया हमला, सिर फूटा

Gayatri Prajapati News: लखनऊ के गोसाईंगंज जिला जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर बंदी ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें जेल से केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जांच में पता चला कि सफाई करने वाले बंदी विश्वास के देर से पहुंचने पर पूर्व मंत्री ने उस पर टिप्पणी की थी।

लखनऊ जेल में हुए हमले से घायल सपा से मंत्री रहे गायत्री प्रजापति। सोशल मीडिया

Gayatri Prajapati News: लखनऊ के गोसाईंगंज जिला जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर बंदी ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें जेल से केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जांच में पता चला कि सफाई करने वाले बंदी विश्वास के देर से पहुंचने पर पूर्व मंत्री ने उस पर टिप्पणी की थी।

Gayatri Prajapati News: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है। एक बंदी ने गायत्री प्रजापति के सिर पर लोहे की पटरी से कई वार किए। आनन-फानन में जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें जेल अस्पताल में ले गए। बाद में प्रजापति को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

सिर पर आए कई टांके

उनके सिर में कई टांके लगे हैं। सिर पर पट्टी बंधी हुई है। घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी में ले जाया गया। प्रजापति के साथ उनकी पत्नी, बेटा और परिवार के लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए हैं। गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। फिलहाल पूर्व मंत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वार करने वाले बंदी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर सपा ने उठाए सवाल

सपा ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए। गायत्री प्रजापति अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

अखिलेश ने भी उठाए सवाल…कोई सुरक्षित नहीं

कहा जा रहा है कि विवाद उस समय हुआ, जब आरोपी बंदी सफाई कर रहा था। इस दौरान प्रजापति ने उसे अपशब्द कहे। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर उसने प्रजापति पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन कैदी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है।

किस केस में हुई जेल?

गायत्री प्रजापति अमेठी से आते हैं। फरवरी 2017 में चित्रकूट की एक महिला ने आरोप लगाया कि प्रजापति ने तीन साल पहले उनके साथ बलात्कार किया। महिला के मुताबिक, तस्वीरें ली और उन्हें लीक करने की धमकी देकर दो साल तक उनके साथ बलात्कार करते रहे। पार्टी में पद दिलाने का झूठा वादा भी किया। केस न दर्ज होने पर महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 12 नवंबर 2021 को प्रजापति को एमपी एमएलए कोर्ट लखनऊ ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Exit mobile version