
Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात हैं पानी सिविल लाइंस और सचिवालय के पास तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में लगातार बारिश का दौर जारी है। रिंग रोड सिविल लाइंस क्षेत्र में पानी भरने से कश्मीरी गेट के पास जाम लग गया है जिससे यातायात प्रभावित है। पुराना लोहा पुल बंद होने के कारण 40 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति यह है कि यमुना का पानी सिविल लाइंस और दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंच चुका है। बाढ़ की चेतावनी के बीच गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी है।
पुराना लोहा पुल बंद होने से 40 ट्रेनें निरस्त
वहीं, यमुना नदी का पानी रिंग रोड सिविल लाइंस क्षेत्र की सर्विस लेन में भरा गया है। इससे रिंग रोड पर कश्मीरी गेट के पास सड़क के दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई है और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली में पुराना लोहा पुल बंद होने से 40 ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज
इस बीच, आज राहत भरी खबर यह है कि पूर्वी दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, नूंह, पलवल, पानीपत, सोनीपत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग हुए बेघर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। दिल्ली सचिवालय तक पानी पहुंच गया है जिससे हजारों लोग बेघर हो गए। प्रशासन लोगों को बचाने में जुटा है लेकिन राहत शिविरों की कमी है। यमुना किनारे बने कई प्रोजेक्ट भी डूब गए हैं। गढ़ी मांडू गांव के दो लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:
- मारुति विक्टोरिस एसयूवी की धमाकेदार एंट्री; हाइब्रिड इंजन, एडीएएस और 5-स्टार सेफ्टी से लैस, लुक भी जबरदस्त
- 50 की उम्र के बाद महिलाओं को सोने से पहले कर लेने चाहिए ये 5 काम, हमेशा अच्छी बनी रहेगी सेहत
- सेमीकॉन इंडिया 2025 में बोले पीएम मोदी- पहले दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, अब चिप से
- रांची और पटना के बैंकों में आज कर्मा पूजा का अवकाश, सितंबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी सूची
- पंजाब में पुलिस हिरासत से फरार आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह, कांस्टेबल को मारी गोली, स्कॉर्पियो चढ़ाई
बढ़ गया है सांप से खतरा, नील गाय भी आ गई
जलस्तर बढ़ने से सांप का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह सांप नजर आ रहे हैं। उस्मानपुर, गढी मांडू गांव, पुराना लोहापुल, सोनिया विहार के पास बुधवार को कई सांप सड़क व पानी में नजर आए। प्रशासन के पास सांप को पकड़ने के लिए कोई संसाधन नहीं है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











