
Darjeeling Bridge Collapse: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है। यहां पर पुल टूटने समेत भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। पुल टूटने से दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच संपर्क टूट गया है।
Darjeeling Bridge Collapse: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पुल टूटने और कई जगहों पर लैंडस्लाइड से हड़कंप मच गया है। इस आपदा में 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों की मानें तो मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। आपदा की वजह भारी बारिश को बताया जा रहा है। जलपाईगुड़ी सिलीगुड़ी और कूचबिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं। दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का तांडव
पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। इससे नदियां पूरे उफान पर हैं। इसी बीच दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच बना एक पुल अचानक धराशायी हो गया। जहां एक तरफ पुल टूटने से दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच का कनेक्शन टूट गया है, तो वहीं सड़क धंसने से दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच बनी रोड भी ब्लॉक हो गई है।
कई इलाकों में बाढ़ के हालात
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भारी बारिश से जनजीवन तहस-नहस हो गया है। कई इलाकों में पानी जमा होने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस भीषण आपदा के मद्देनजर दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।
दुधिया आयरन पुल बहा
उत्तर बंगाल में लगातार बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। दार्जिलिंग जिले के मिरिक में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दुधिया आयरन पुल का एक हिस्सा बह गया है, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक का संपर्क टूट गया है। कार्सियांग और कालिम्पोंग में भी भूस्खलन हुआ है। बारिश, भूस्खलन और इससे जुड़ी घटनाओं में अभी तक छह लोगों के मरने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य शुरू करने में भी दिक्कत आ रही।
यह भी पढ़ें:
- कफ सिरप से मौत मामले में स्वास्थ्य सचिव राज्यों के साथ की बैठक, जारी हो सकते हैं कड़े निर्देश
- मध्य प्रदेश में कोल्डरिफ कफ सिरप पीने से अब तक 11 बच्चों की मौत, दवा पर लगाया बैन
- यूपी के फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल से 500 मीटर दूरी पर हुआ विस्फोट, यहां बंद हैं कई खूंखार बदमाश
कई नेशनल हाईवे बंद
भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 10 पर भूस्खलन देखने को मिला है। चित्रे, सेल्फी दारा समेत कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे 717ए पर भी कई भूस्खलन हुए हैं। तीस्ता बाजार इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिसके कारण कलिम्पोंग से दार्जिलिंग तक का रूट बंद कर दिया गया है। कोरोनेशन ब्रिज टूटने से सिक्किम और दार्जिलिंग को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। पुलिस ने लोगों को कलिम्पोंग जिले से होकर गुजरने की सलाह दी है।
उत्तरी बंगाल में भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सेओंग प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिलीगुड़ी, तराई और दुआर्स से पूरी तरह संपर्क टूट गया है।
सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के नेता ने एक्स पर लिखा
“मलबे में से 7 शव निकाले जा चुके
कुर्सेओंग के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय के अनुसार, “मलबे में से 7 शव निकाले जा चुके हैं। हमें 2 और लोगों की जानकारी मिली है। उनके शव निकालने की कोशिश की जा रही है। कुर्सेओंग पर स्थित दिलाराम और रोहिणी रोड बंद हो गई हैं। पनकहबरी रोड की हालत भी काफी खराब है। सभी पर्यटकों को तिनधरिया रोड से गुजरने होकर गुजरने के लिए कहा गया है।”
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
भारी बारिश से बिजनबाड़ी, ऋषिखोला और पेडोंग में कई सड़कें बंद हैं। एनएच 10 पर भी आवागमन रोका गया है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में आरेंज अलर्ट, जबकि अलीपुरद्वार में रेड अलर्ट जारी है। लगातार बारिश से तीस्ता, तोरसा और जलढाका नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने सिक्किम के 6 जिलों समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ गरज चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्तूबर तक सिक्किम समेत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। भारी बारिश से भूटान में फ्लैश फ्लड्स की स्थिति बन सकती है, जिसका असर पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











