
[ad_1]
Madhya Pradesh Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात करने और परिवार की परंपरा को निभाने का आरोप लगाया था. सरमा ने कहा कि प्रियंका इस बयान पर कहा कि गांधी परिवार का विरोध करना राजद्रोह नहीं है.
सरमा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने माधव राव सिंधिया के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, उससे बहुत लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. मुख्यमंत्री ने कहा, “जब मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा था, मैंने माधव राव को बहुत करीब से देखा. उन्हें मैंने एक योग्य जन सेवक और कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में देखा. उनके लिए ऐसे अपशब्द कहना बहुत ही दुख की बात है.”
‘गांधी परिवार का अहंकार आसमान से भी ऊंचा’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम सरमा ने कहा, ” प्रियंका गांधी की बात से एक बार फिर से प्रमाणित हुआ कि गांधी परिवार का अहंकार आसमान से भी ऊंचा है. यह परिवार भले ही अपने आप को शाही परिवार समझे, इसका मतलब यह नहीं की इनका विरोध करना राजद्रोह है.”
प्रियंका गांधी जी ने श्री माधव राव सिंधिया जी के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, उससे बहुत लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँची है।
जब मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा था, मैंने माधव राव जी को बहुत करीबी से देखा। उन्हें मैंने एक योग्य जन सेवक और कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 15, 2023
उन्होंने आगे कहा कि इस परिवार का अस्तित्व एक ही बिंदु पर खड़ा है, कि देश पर शासन करना एक ही परिवार के सदस्यों का जन्म सिद्ध अधिकार हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रियंका ने साधा निशाना
दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इनके (बीजेपी) सारे नेता बड़े विचित्र टाइप के नेता हैं. सिंधिया जिनके साथ मैंने यूपी में काम किया था. वह कद मेंथोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह.भई वाह!
सिंधिया ने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई
इस दौरान प्रियंका ने उन पर लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहा कि वैसे सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है. विश्वासघात तो बहुत से लोगों ने किया है, लेकिन ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है. लोगों की पीठ पर छुरा घोंपा और जनता की बनाई सरकार को गिरा दिया.
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में ‘ऑपरेशन हस्त’ की आहट! JDS के 2 पूर्व विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ
[ad_2]











