Home धर्म Horoscope November 2023: नवंबर 9 राशियों के लिए शानदार, सरकारी नौकरी, आर्थिक...

Horoscope November 2023: नवंबर 9 राशियों के लिए शानदार, सरकारी नौकरी, आर्थिक उन्नति, अचल संपत्ति में वृद्धि का योग, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

हाइलाइट्स

वृष: नवंबर वृष वाले लोगों को कोई नई सौगात दे सकता है. आप कोई बड़ा वाहन खरीद सकते हैं.
तुला: बिजनेस करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी. अपने पार्टनर के साथ अच्छा बर्ताव करें.
मकर: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हाथ लगेगी. नौकरीपेशा लोगों को बड़ा प्रमोशन मिल सकता है.

नवंबर 2023 का प्रारंभ हो चुका है. यह महीना 9 राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. किसी को सरकारी नौकरी की सौगात मिल सकती है तो किसी को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का उपहार मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं कि किन 9 राशियों के लिए नवंबर 2023 शुभ फलदायी है?

नवंबर 2023 मासिक राशिफल: 9 राशियों को होगा लाभ
मेष: इस माह में एक तरफ तो आपका बिजनेस जबरदस्त तरक्की करेगा और कोई बड़ा लाभ आपके हाथ लग सकता है. आपको कोई सरकारी आर्डर भी मिल सकता है या सरकारी टेंडर जीतने में कामयाबी मिलेगी. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी. आपका मन कुछ नए काम को करेगा और आप ऐसा कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता मिलेगी. आप निर्णय लेने में सक्षम होंगे और जीवन के बड़े निर्णय लेंगे. आपको पार्टनरशिप करने का नया ऑफर मिल सकता है. खर्चों में थोड़ी तेजी रहेगी, लेकिन इनकम इतनी होगी कि आप उसकी चिंता नहीं करेंगे. नौकरीपेशा लोग अपने काम में मजबूती से डटे रहेंगे, जिसका आपको फायदा होगा.

वृष: नवंबर का महीना वृषभ राशि वाले लोगों को कोई नई सौगात दे सकता है. आप कोई बड़ा वाहन खरीद सकते हैं या घर में सजावट और मॉडिफिकेशन करा सकते हैं. घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए घर के अंदर कुछ नए काम करा सकते हैं. आपको कंस्ट्रक्शन के काम से अच्छा लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी मजबूत रहेंगे और आपकी तारीफ आपके बॉस भी करेंगे. अभी आप काफी मजबूत रहेंगे और आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. हो सकता है कि कुछ नया काम आपके हाथ में आए, जिससे आपको पैसों का लाभ भी होगा. बिज़नस करने वाले लोगों को निवेश करने के लिए यह सही समय है. आप प्रयास करेंगे तो आपको उत्तम लाभ होगा.

मि​थुन: इस महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी. आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा, जो आपको हर जगह सफलता दिलाएगा. चाहे आप नौकरी में हों या बिजनेस में, अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए जबरदस्त एनर्जी आपके अंदर होगी. नौकरी में कुछ नई ट्रिक अपनाएंगे, जो आपके मुश्किल से मुश्किल काम को चुटकियों में हल कर देंगे. आपकी यह बात आपके सीनियर्स को बहुत पसंद आएगी और वे आपको प्रमोट कर सकते हैं. इनकम में भी इंक्रीमेंट होने के योग बनेंगे. बिजनेस के लिए यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा. आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों की सपोर्ट से बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे. निवेश से भी बहुत लाभ होगा. यदि किसी को पैसे दे रखे थे तो वह वापस कर सकता है, जिससे आपको सुकून मिलेगा.

कर्क: कर्क राशिवाले के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहेगा. आपकी नौकरी में जो समस्याएं चली आ रही थीं, अब वह दूर होंगी और परेशानी के बादल छट जाएंगे. आपकी सोच स्पष्ट होगी और आपको गवर्नमेंट सेक्टर से बड़ा लाभ मिलने की संभावना रहेगी. यदि आप किसी सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे थे तो वह नौकरी लगने की भी प्रबल संभावना रहेगी. यदि आप किसी गवर्नमेंट सेक्टर की जॉब में हैं, तो इस समय आपकी आर्थिक उन्नति भी होगी. सरकारी आवास भी मिल सकता है. नौकरी के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. इस समय का जितना हो सके, आपको लाभ उठाना चाहिए. बिजनेस करने वाले लोगों को भी इस समय का फायदा उठाना चाहिए. अभी आपके पार्टनर और आपकी समझ में कुछ अंतर आ सकता है. इस खाई को पाटने का प्रयास करें क्योंकि इसकी वजह से बिजनेस में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं.

सिंह: आपका कॉन्फिडेंस चरम पर होगा. ऐसे में बिना ज्यादा मेहनत के भी आपको अपने काम में सफलता मिल सकेगी. आप राजनीति के क्षेत्र में भी प्रयास कर सकते हैं. नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. काम पर भी आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, जिससे आपको रिप्लेस करना कंपनी के लिए आसान नहीं होगा. इस महीने काम के सिलसिले में बाहर जाने का मौका मिल सकता है. विदेश यात्रा की भी संभावना बनेगी. आप अपने दोस्तों की सपोर्ट से भी अपने काम में बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे.

कन्या: नवंबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा. आप नई-नई योजनाओं को जल्दी-जल्दी पूरा करने की कोशिश में कुछ नए काम जल्दी से पूर्ण कर डालेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विरोधियों को शांत करने में भी आपको कामयाबी मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपको प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी में अंतर होने की भी संभावना रहेगी.

तुला
बिजनेस करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी. अपना दिमाग ठंडा रखें और अपने पार्टनर के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे तो आप देखेंगे कि इस महीने आपका बिजनेस बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा. विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह माह अच्छा रह सकता है. महीने के शुरुआती दिनों में कोई बड़ा काम न करें. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए अच्छा समय रहेगा. आपने जो मेहनत की है, अब वह सफल होगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. कंपटीशन में सक्सेस मिल सकती है. गवर्नमेंट सेक्टर से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है.

मकर: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हाथ लगेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी में इंक्रीमेंट होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी खुशखबरी लेकर आएगा. बिजनेस के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा है. आपको काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत और काम का लोहा मनवाएंगे.

कुंभ: यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. अगर आप बिजनेस करते हैं तो आप बिजनेस ट्रैवलिंग के जरिए अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे और अपने विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे. अच्छा लाभ मिलने की भी संभावना है. गवर्नमेंट सेक्टर से भी अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है. आपका विभाग भी बदल सकता है. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उनके लिए अच्छा रहेगा. वे पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे. उन्हें स्कॉलरशिप या कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope, Predictions

[ad_2]

Exit mobile version