Home लाइफस्टाइल स्वास्थ्य If You Also Feel Tired After Waking Up In The Morning Then...

If You Also Feel Tired After Waking Up In The Morning Then There May Be Vitamin B12 Deficiency

[ad_1]

Vitamin B12 Deficiency : जब हम सुबह उठते हैं तो कई बार शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होती है. भले ही रात को हमें पूरी नींद आई हो, फिर भी सुबह उठते समय शरीर में एक प्रकार की उबान या आलस महसूस होती है.  ऐसा होने पर कई बार विटामिनों या खनिजों की कमी हो सकती है. विशेषकर विटामिन B12 और आयरन की कमी सुबह की थकान और कमजोरी का कारण होता है. विटामिन B12 की कमी से पूरे दिन शारीरिक कमजोरी, बदन दर्द और बेजानी महसूस होती है.

आयरन की कमी के कारण ऐसा अकसर होता है. चेहरा भी पीला पड़ जाता है.विटामिन B12 एक शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर हमें लगातार थकान महसूस होती है. विटामिन B12 की कमी से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान लगती है. इसलिए अगर थकान की समस्या है तो हमें समझना चाहिए की हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी है. इसके लिए हमें विटामिन B12 के भरपूर आहार की जरूर है. 

विटामिन B12 की कमी से होने वाली बीमारी 

  • एनीमिया – शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया हो जाता है. 
  • न्यूरोलॉजिकल परेशानियां – विटामिन B12 की कमी से दिमाग और नसों में परेशानियां हो सकती हैं.
  • कमजोरी और थकान – शारीरिक और मानसिक थकान लगना आम हो जाता है.
  • मनोभाव में परिवर्तन – नकारात्मक मनोभाव और अवसाद आ सकता है. 
  • मौखिक छाले – मुंह में छाले होने लगते हैं. 
  • पेट संबंधी परेशानियाँ – पेट दर्द, कब्ज आना आम हो जाता है. 

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए जानें क्या खाएं  

  • अंडा – अंडे की जर्दी में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. 
  • दूध और दूध से बने उत्पाद – दूध, दही, पनीर आदि में B12 होता है. 
  • मछली – साल्मन, ट्राउट जैसी मछलियों आदि का खा सकते हैं. 
  • मांस – बीफ, लैम्ब में विटामिन B12 पाया जाता है.
  • सोया – सोया और सोया से बने प्रोडक्ट्स में भी B12 होता है.
  • B12 सप्लीमेंट्स – डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Exit mobile version