Home लाइफस्टाइल स्वास्थ्य If You Want To Stay Healthy And Fit In The Changing Weather...

If You Want To Stay Healthy And Fit In The Changing Weather Then Do This Work

[ad_1]

Weather Change Tips : मौसम का बदलना बेशक ही एक प्राकृतिक घटना है लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य को काफी प्रभावित करता है. विशेषकर सर्दियों के मौसम में तापमान का अचानक गिरना और ठंडी हवाओं का चलना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है.जब मौसम बदलता है तो हमारा शरीर इस बदलाव को स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लेता है. इस दौरान हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है. इस वजह से हमें सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य सीजनल बीमारियां आसानी से हो जाती हैं. ऐसे में अपना विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. विशेषज्ञ भी सर्दियों में खासकर अपना ध्यान रखने की हिदायत देते हैं. आइए जानते हैं कि बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए ताकि हम बीमार न पड़ें..

खान-पान का रखें ख्याल 
मौसमी बदलाव का असर हम सभी पर पड़ता है. इस दौरान सबसे ज़्यादा जरूरी हो जाता है हमारा खान-पान. गर्मियों की तुलना में सर्दियों में हमें अधिक पौष्टिक और गर्म आहार की आवश्यकता होती है.ऐसे में हरी सब्जियां, गाजर, गाजर का हलवा, मूली, अदरक, लहसुन जैसी चीजें हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. 

ठंड से बचाव के लिए पहनें गर्म कपड़े
जब भी घर से बाहर निकलें, चाहे ऑफिस जाना हो या कहीं घूमने, हमेशा हल्का गर्म कपड़े पहनना जरूरी है. शुरुआत में हमें ठंड महसूस नहीं होता. लेकिन अचानक तापमान गिरता है बढ़ता है ऐसे में ठंड जल्दी लगता है. बाहर निकलते समय गर्दन को कवर करने के लिए शॉल या स्टॉल जरूर लें. साथ ही एक गर्म स्वेटर या पतला जैकेट भी पहने सकते हैं.  ये सावधानियां बरतकर हम खुद को ठंड और बीमारियों से दूर रख सकते हैं. 

साफ-सफाई का रखें ख्याल 
जैसा कि आप जानते हैं कि बदलते मौसम में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं. इस दौरान चिकनपॉक्स, जिल्स और वायरल इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है. ये बीमारियां बहुत ही संक्रामक होती हैं और इनसे बचने के लिए हमें विशेष सतर्क रहने की जरूरत होती है. इस मौसम में घर से बाहर जाने से बचें और बाहर का खाना भी न खाएं. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें ताकि इन बीमारियों से बचे रहें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें
सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने के फायदे या नुकसान, ये रहा जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Exit mobile version