India Canada Tension Khalistani Supporters Create Ruckus In Front Of Indian Embassy Officials In Canada

[ad_1]

India Canada Tension: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के खालसा दीवान सोसाइटी गुरुद्वारे में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भारतीय पेंशनधारकों को जीवित प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे. इसके विरोध में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा कर दिया. दूतावास के अधिकारियों को स्थानीय पुलिस ने भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया. 

खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भारतीय दूतावास के कामकाम में ऐसी ही बाधा डालेंगे. सिख फॉर जस्टिस ने कई पोस्टरों के जरिए धमकी दी है कि भारतीय दूतावास कोई भी ऐसे कैंप न लगाए वरना वह लोग उसे बंद करा देंगे. 

गौरतलब है कि 18 और 19 नवंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास ग्रेटर टोरंटो इलाके में दोबारा कैंप लगाने वाले हैं. इसमें एक कैंप गुरुद्वारा में होगा और दूसरे कैंप को मंदिर में आयोजित किया जाएगा. इसी तरह वैंकूवर मेट्रो इलाके में 19 नवंबर को भी एक कैंप लगाया जाएगा. इसके अलावा सस्कातून प्रांत के एक स्कूल में भारतीय वाणिज्य दूतावास कैंप लगाएगा. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जिनपिंग से मीटिंग के बाद उन्हें बताया तानाशाह, जानें क्यों

[ad_2]