India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 25 गेंद पहले 7 विकेट से मैच को जीत लिया।
India vs Pakistan Match: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए।

पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान सूर्यकुमार ने खेली विजयी पारी
भारत को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही अपने विकेट गंवा बैठे। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई।
तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए
तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए। फिर शिवम दुबे और सूर्यकुमार ने मिलकर भारत के लिए जीत की औपचारिकता पूरी की। भारत के लिए सूर्यकुमार 47 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट सैम अयूब को मिले। भारत ने इसके साथ ही सुपर चार चरण के लिए दावा मजबूत कर लिया है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी
भारत और पाकिस्तान के बीच जंगी माहौल और बिगड़ते रिश्तों की वजह से तमाम विरोध के बावजूद क्रिकेट मैच एशिया कप में खेला गया। मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे 20 ओवर में 127 रन 9 विकेट खोकर बनाए।
कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके
भारत की ओर से एक बार फिर से कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके। वहीं 2-2 विकेट अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने झटके। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया ने 25 गेंद पहले इस टारगेट को चेज कर लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। वहीं 31-31 रन अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बनाए।
दोनों टीमों ने नहीं मिलाया हाथ
भारत पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ. इससे पहले टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. जो कि क्रिकेट परंपरा के अनुसार नहीं है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला. भारत में पहले से ही इस मैच को लेकर काफी गुस्सा था और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर अपने गुस्से का इजहार किया है.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
यह भी पढ़ें: नेपाल के जेन-जेड को चाहिए मोदी जैसा विकास पुरुष, नया संविधान भी चाहते हैं यहां के युवा
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02