Home खेल भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की मैच की जीत, बोले-...

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की मैच की जीत, बोले- हम पहलगाम पीड़ितों के साथ हैं

IND vs PAK: भारतीय टीम ने एशिया कप-2025 में पाकिस्तान को पटखनी दे दी और इस जीत के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद किया। सूर्यकुमार ने इस जीत को सेना के नाम समर्पित किया है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। सूर्यकुमार ने कहा कि वह पीड़ितों के साथ हैं।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार। सोशल मीडिया

IND vs PAK: भारतीय टीम ने एशिया कप-2025 में पाकिस्तान को पटखनी दे दी और इस जीत के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद किया। सूर्यकुमार ने इस जीत को सेना के नाम समर्पित किया है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। सूर्यकुमार ने कहा कि वह पीड़ितों के साथ हैं।

IND vs PAK: भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर पाकिस्तान को हराया और भारत को एशिया कप-2025 के सुपर-4 में लगभग पहुंचा दिया। 14 सितंबर सूर्यकुमार का जन्मदिन है और इस दिन उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद सूर्यकुमार ने ऐसा बयान दिया जिसने सभी को प्रभावित कर दिया।

पहले से ही भारत में हो रहा था मैच का विरोध

भारत में इस मैच का काफी विरोध हो रहा था और इसका कारण अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमला था। पूरे देश में बीसीसीआई और सरकार के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लिया जा रहा था। मैच के बाद सूर्यकुमार ने देश के नाम मैसेज दिया।

पहलगाम के पीड़ित के लिए व्यक्त की संवेदना

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि वह पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं और अपनी सेना का सम्मान करते हैं जिन्होंने जांबाजी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। सूर्यकुमार ने कहा, “हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार वालों के साथ खड़े हैं और उनके साथ संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आज की अपनी इस जीत के अपनी सेना को समर्पित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

पांच चौके और एक छक्का मारा

सूर्यकुमार ने इस मैच में नाबाद 47 रनों की पारी खेली जिसमें 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version