Home खेल भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट : 99 रन पर नॉट आउट लौटे जो रूट,...

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट : 99 रन पर नॉट आउट लौटे जो रूट, इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट गंवाने के बाद 251 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का गु्रुवार को लॉर्ड्स के मैदान में शुभारंभ हुआ। पहले दिन का मैच खत्म होने तक इंग्लैंड चार विकेट खोकर 251 रन पर खेल रही थी। आइए जानते हैं मैच का पूरा हाल।

भारत और इंग्लैंड के बीच च रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन विकेट लेने के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी। सोशल मीडिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का गु्रुवार को लॉर्ड्स के मैदान में शुभारंभ हुआ। पहले दिन का मैच खत्म होने तक इंग्लैंड चार विकेट खोकर 251 रन पर खेल रही थी। आइए जानते हैं मैच का पूरा हाल।

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। लीड्स का पहला टेस्ट इंग्लैंड तो एजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने पिछले 3 में से 2 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं। वहीं लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच का पहला दिन खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट खोकर 83 ओवर में 251 रन बना लिए हैं। जो रूट 99 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बर्मिंघम में दूसरे मैच से बाहर रहने के बाद बुमराह अंतिम एकादश में लौट आए हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फरवरी 2021 के बाद अपने पहले टेस्ट में खेलेंगे। आर्चर ने जोश टंग की जगह ली है।

सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स में बजाई बैल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स का फेमस घंटा बजाकर की। दोनों टीमों के बीच यहीं से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है। इसके बाद इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने पारी का आगाज किया। भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिया गया था।

आठ ओवर के बाद भी नहीं मिली विकेट

पहली पारी शुरू होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जोर लगाया। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने गेंदबाजी शुरू की। हालांकि आठ ओवरों तक टीम इंडिया को कोई विकेट नहीं मिला। जबकि इंग्लैंड का स्कोर 28 रन रहा। भारत के खिलाफ शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के लिए जो रूट और ओली पोप ने मोर्चा संभालने का काम किया है। दोनों स्कोर 100 रन के करीब पहुंचाया।

टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने बनाए 153 रन

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने दमदार वापसी की। पहले सेशन में खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर बना लिया था। अंतिम सेशन शुरू होचे ही इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा। रविंद्र जडेजा ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर ओली पोप को 44 रन पर आउट किया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को बोल्ड कर दिया। ब्रूक 20 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को 172 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा।

इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार

टी ब्रेक के बाद इंग्लैंड की टीम ने 64 ओवर में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इंग्लैंड के लिए जो रूट मजबूती के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंच गए। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर सेट रहे। मैच में जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो गई है। रूट 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं स्टोक्स ने भी 32 रन बना लिए।

शतक के करीब पहुंचे जो रूट

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज खेल के आखिरी सेशन में शतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को इस सेशन के शुरुआत में ही दो विकेट मिले थे, लेकिन इसके बाद से उसे सफलता नहीं मिली पाई है।खेल खत्म होने तक इंडिया ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 251 रन है। जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

Exit mobile version