Home ताजा ख़बरें भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना, ट्रंप की धमकियों के बीच सेना...

भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना, ट्रंप की धमकियों के बीच सेना ने साझा की 54 साल पुरानी ऐतिहासिक तस्वीर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को लगातार मिल रही व्यापारिक धमकियों के बीच, भारतीय सेना ने एक कड़ा और प्रतीकात्मक जवाब दिया है। सेना ने 54 साल पुरानी एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा कर अमेरिका को उसके ही पुराने फैसलों की याद दिलाई है, जिसमें उसने पाकिस्तान का साथ दिया था।

भारतीय सेना ने एक्स पर साझा की अखबार की कटिंग। सोशल मीडिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को लगातार मिल रही व्यापारिक धमकियों के बीच, भारतीय सेना ने एक कड़ा और प्रतीकात्मक जवाब दिया है। सेना ने 54 साल पुरानी एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा कर अमेरिका को उसके ही पुराने फैसलों की याद दिलाई है, जिसमें उसने पाकिस्तान का साथ दिया था।

यह तस्वीर 5 अगस्त, 1971 की है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल गरमा रहा था। इस तस्वीर के साथ, भारतीय सेना ने स्पष्ट रूप से बताया कि उस समय अमेरिका और चीन दोनों ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता दी थी। सेना ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि 1954 के बाद से अमेरिका ने पाकिस्तान को लगभग 2 अरब डॉलर के हथियार दिए थे, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने 1971 के युद्ध में भारत के खिलाफ किया।

ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था का उड़ाया मजाक

सेना का यह कदम ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड इकोनॉमी” कहकर उसका मजाक उड़ाया और भारत पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। भारत ने हमेशा ट्रंप की इन धमकियों का करारा जवाब दिया है। वह अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा, चाहे वह अमेरिका के साथ व्यापार हो या रूस से कच्चे तेल की खरीद।

सेना ने एक्स पर साझा की अखबार की कटिंग

सेना के द्वारा शेयर की गई अखबार की यह कटिंग 5 अगस्त 1971 की है। यह सबूत है कि अमेरिका दशकों से पाकिस्तान को हथियार दे रहा था, जिसके दम पर पाकिस्तान भारत से युद्ध की तैयारी कर रहा था। 1965 और 1971 का युद्ध इसी का परिणाम था, जिसका बीज अमेरिका ने दशकों पहले ही बो दिया था।

54 साल पुराना सच फिर आया सामने

सोशल मीडिया पर यह कटिंग शेयर करते हुए सेना ने कैप्शन में लिखा, “उस साल आज ही दिन युद्ध की तैयारी चल रही थी – 5 अगस्त 1971” अखबार के इस पन्ने पर तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री वीसी शुक्ला का बयान भी मौजूद है, जिसमें उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि बांग्लादेश में भड़के विद्रोह के मद्देनजर नाटो देश और सोवियत संघ से पाकिस्तान को हथियार देने के लिए कहा गया था।

अमेरिका व चीन ने पाकिस्तान को दिए थे हथियार

अखबार में साफ-साफ लिखा है कि अमेरिका और चीन ने मिलकर पाकिस्तान को हथियार सप्लाई किए थे, जिनकी मदद से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 1971 युद्ध लड़ा था। आज भी अमेरिका पाकिस्तान को टैरिफ की धमकियां नहीं देता। जहां एक तरफ ट्रंप कई देशों पर अंधाधुंध टैरिफ लगा रहे हैं, तो वहीं उन्होंने पाकिस्तान का टैरिफ 29 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है।

ट्रंप की धमकी पर भारत ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भी धमकी दी है कि अगर हम रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगे तो ट्रंप भारत पर 25 प्रतिशत से भी ज्यादा का टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप को जवाब देते हुए भारत ने बताया कि जब हमने रूस से तेल खरीदना शुरू किया था तो अमेरिका ने ही इसे सही ठहराया था। विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत को रूस से तेल न खरीदने की हिदायत देने वाले पश्चिमी देश खुद रूस से बड़े पैमाने पर व्यापार करते हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version