हाल ही में रिलीज हुई सैयारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी? आइए आज हम आपको बताते हैं कौन सी थी वो फिल्म और बॉलीवुड के किस स्टार ने उसमें किया था लीड रोल?
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचा रही है। म्यूजिकल रोमांटिक को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और यह 300 करोड़ कमाने वाली पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसमें दो नए लीड एक्टर्स ने काम किया है। लेकिन आज हम उस फिल्म की बात करेंगे जो 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी।
पीके को मिला था ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का तमगा
बॉक्स ऑफिस पर यह माइलस्टोन सेट करने वाली फिल्म थी आमिर खान की पीके। जी हां 2014 में रिलीज हुई ‘पीके’ पहली बॉलीवुड ही नहीं भारतीय फिल्म भी थी जिसने 300 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस फिल्म का बजट 122 करोड़ था और इसने सैकनिल्क के मुताबिक इसका इंडिया नेट कलेक्शन 340.8 करोड़ रुपये था। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 792 करोड़ रुपये था। इसके साथ फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का तमगा मिला।

आमिर और अनुष्का ने निभाया था लीड रोल
पीके में आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था और इसमें उनका नाम पीके ही था जो किसी दूसरे ग्रह से आता है, और इस दुनिया के तौर तरीकों पर सवाल उठाता है खासकर धर्म के नाम पर चल रहे घोटालों का पर्दाफाश करता है। फिल्म ने अनुष्का शर्मा ने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था जो पीके की उसके घर जाने में मदद करती है। वहीं इसमें सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में थे।
दंगल ने कमाए दो हजार करोड़ अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड
सिर्फ 300 करोड़ ही नहीं 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म भी आमिर खान की ही थी। ये फिल्म है थ्री इडियट्स। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्मों को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। थ्री इंडियट्स 2009 में रिलीज हुई थी और ये फिल्म कई लोगों की इंस्पिरेशन भी बनी। इतना ही नहीं आमिर खान की ही फिल्म दंगल इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसने 2000 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड किसी फिल्म ने नहीं तोड़ा है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02