Home विदेश Israel Hamas War Comedian Dave Chappell Walks Out Of Boston Show After...

Israel Hamas War Comedian Dave Chappell Walks Out Of Boston Show After Making Pro-Palestinian Statements

[ad_1]

Dave Chappelle Walkout: बॉस्टन के टीडी गार्डन एरेना में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन डेव चैपल ने हमास-इजरायल युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इजरायल पर हमास के हमले की निंदा करने और गाजा पर इजरायल की जवाबी बमबारी की आलोचना करने के बाद डेव चैपल ने कार्यक्रम से वॉकआउट कर दिया.

उन्होंने कहा कि दो गलतियां एक को सही नहीं बनाती हैं. उन्होंने इजरायली सरकार पर अमेरिकी करदाताओं के पैसों से बेकसूर महिलाओं और बच्चों को मारने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इजरायली हमले को चुपचाप बैठ कर देखती रही. उन्होंने गाजा में बिजली और पानी काटने के लिए इजरायल की भी आलोचना की.

फलस्तीन के समर्थन में लगे नारे

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दर्शकों की भीड़ के एक हिस्से से “स्वतंत्र फलस्तीन” के नारे लगने शुरू हो गए. चैपल ने कहा, “आप बिल्कुल सही कह रहे हैं, स्वतंत्र फलस्तीन.” इस दौरान कई दर्शक शो छोड़ कर जाने लगे.

शो छोड़ने वाले एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “चैपल की तीखी आलोचना के दौरान दर्शक उनकी जय-जयकार कर रहे थे. हम परेशान हो गए. मैंने अपनी पत्नी और दोस्तों से कहा कि मुझे लगता है कि अब जाने का समय आ गया है. हम बाहर चले गए और वहां कई यहूदी मिले, जिन्होंने शो छोड़ दिया था.”

‘हम असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे थे’

डेली मेल ने एक दर्शक के हवाले से लिखा है, ‘मैं जो कुछ भी देख रहा था, उससे मैंने अपने जीवन में कभी इतना असुरक्षित और इतना भयभीत महसूस नहीं किया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके शब्दों की निंदा की और वॉकआउट के पक्ष में लिखा. एक एक्स यूजर ने वॉक आउट करने वाले दर्शकों में से एक का बयान भी साझा किया.

ये भी पढ़ें:

‘कोई बंधक खतरा लगे तो मार दो, गर्दन, रीढ़ और अंडर आर्म्स में चाकू का वार करो, इलेक्ट्रिक शॉक दो’, हमास के लड़ाके से बरामद हुआ बंधकों का मारने का मैन्यूअल

[ad_2]

Exit mobile version