Home विदेश Israel Hamas War Israeli PM Shares Picture Of Shooted And Burned Children

Israel Hamas War Israeli PM Shares Picture Of Shooted And Burned Children

[ad_1]

Israel Hamas War: इजरायल हमास के युद्ध का 6 दिन हो चुके हैं. गुरुवार (12 अक्टूबर) को इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस ने एक तस्वीर जारी की जिसको लेकर दावा किया गया कि मारे गए नवजातों और बच्चों की मौत के पीछे हमास का हाथ है. कई तस्वीरों को दिखा इजरायल ने दावा किया हमास के लड़ाकों ने कथित तौर पर बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. हम ये तस्वीरें नहीं दिखा सकते हैं. 

इजरायल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तेल अवीव दौरे के दौरान ये तस्वीरें दिखाई थीं. इजरायली प्रधानमंत्री के एक्स अकांउट से उनके दफ्तर ने तस्वीरें जारी कर लिखा, ये कुछ तस्वीरें हैं जो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री को दिखाई थीं. 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के हवाले से लिखा, मेरे लिए इस माहौल को बयां करने के लिए एक सही शब्द चुनना मुश्किल हो गया है. एक नवजात बच्चे को गोलियों से भेद दिया गया है. सैनिकों के सर काटे जा रहे हैं. लोगों को कार के भीतर जिंदा जलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, हर रोज दुनिया हमास के क्रूर और अमानवीय होने के नए सबूत देख रही है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, शनिवार (7 अक्टूबर 2023) को हमास के हमलों के बाद इजरायल में मरने वालों का आंकडा 1300 के करीब पहुंच गया है, जबकि हमले से 3300 लोग घायल हुए हैं. 

बाइडेन ने फिर किया समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से इजरायल का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि हमें ये बात बिल्कुल साफ तौर पर कहना है. आतंकवाद पर कोई सफाई नहीं दी जा सकती है. इजरायल की सुरक्षा और यहूदी लोगों की सुरक्षा को लेकर मेरी प्रतिबद्धता बिल्कुल अडिग है. इजरायल को अमेरिका का समर्थन है. 

ये भी पढ़ें: 

इजरायल में हमास के अटैक में US के 25 नागरिकों की जान जाने की पुष्टि, विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री करेंगे दौरा

[ad_2]

Exit mobile version