Home विदेश Israel Hamas War Live Update of 24th day coverage palestine gaza strip...

Israel Hamas War Live Update of 24th day coverage palestine gaza strip airstrike by IDF

[ad_1]

Israel Hamas War Live Update: इजरायली सेना (Israel) हमास (Hamas) के खिलाफ हमला करने में किसी तरह की चूक नहीं कर रही है. वो लगातार हमास के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है. इसके अलावा इजरायल ने गाजा में अपने जमीनी अभियानों के विस्तार की घोषणा करने के बाद पैदल सेना और टैंकों की मदद से हमला कर रही है. इस दौरान उन्होंने हमास के एंटी टैंक और लॉन्चिंग पैड को अपना निशाना बनाया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में शुरू किए जमीनी आक्रमण को 3 हफ्ते तक चलने वाले संघर्ष का दूसरा चरण बताया है. इस इजरायल और हमास युद्ध में अब तक सबसे ज्यादा नुकसान गाजा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों को हुआ है. इस 24 दिनों के युद्ध में अब तक इजरायली हमले में 8,005 फिलिस्तीनियों की मारे जाने की खबर है और 20,242 लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है. वही दूसरी तरफ हमास की तरफ से बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने के बाद से अब तक 1,405 लोगों के मारे जाने की खबर है और कम से कम 5,431 लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है.

 गाजा में एक दिन से अधिक समय तक चले ब्लैकआउट के बाद कल यानी 29 अक्टूबर को  टेलीफोन और इंटरनेट संचार आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है. ब्लैकआउट ने बचाव कार्यों को बुरी तरह प्रभावित किया जबकि इजरायल ने हमास-नियंत्रित क्षेत्रों को निशाना बनाया. खाली करने की इजरायली चेतावनियों के बावजूद लोक सेवक शाबान अहमद जैसे कुछ निवासियों ने गाजा शहर में रहना चुना. अहमद ने इजरायली सेना को रोकने के लिए प्रतिरोध सेनानियों पर गर्व व्यक्त किया, लेकिन हवाई हमले में अपने चचेरे भाई की मौत की दिल दहला देने वाली खबर भी साझा की.

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने बताया कि उनके लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में 450 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इन लक्ष्यों में हमास से संबंधित परिचालन कमांड सेंटर और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल थे.सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि हम धीरे-धीरे गाजा पट्टी में जमीनी गतिविधि और अपनी सेना का दायरा बढ़ा रहे हैं. हम अपनी सेनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हवा, पानी और जमीन से हर संभव कोशिश करेंगे. इधर इजरायली राष्ट्रपति ने बंधकों के परिवारों से मिले. उन्हें आश्वासन दिलाया कि लापता लोगों को घर लाए बिना इजरायल की हमास के खिलाफ जीत संभव नहीं है.

[ad_2]

Exit mobile version