[ad_1]
Israel Hamas War Live: इजरायल हमास के बीच पिछले 7 दिनों से घमासान युद्ध चल रहा है. इन 7 दिनों के बीच काफी जानमाल का नुकसान दोनों पक्षों को झेलना पड़ा है. आपको बता दें कि इन 7 दिनों के दौरान इजरायल जबरदस्त तरीके से फलस्तीन के गाजा पट्टी पर अंधाधुंध बम गिराए जा रहा है, जिसकी वजह से गाजा पट्टी की हालत बद-से-बदतर होती जा रही है. इस दौरान मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक एक तरफ फलस्तीन के गाजा पट्टी में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 1,900 और घायलों की 7,696 है. इसके अलावा वेस्ट बैंक में लगभग मरने वालों की संख्या 51 हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर इजरायल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1300 पहुंच गई है और घायलों की 2,800 दर्ज की गई है.
इजरायल ने गाजा के उत्तरी इलाके में रहने वाले करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर जगह खाली करने के लिए कहा है. इसके बाद कल यानी शुक्रवार (13 अक्टूबर) को गाजा के कई लोगों को घर छोड़कर जाते हुए देखा गया था. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ तौर पर ये ऐलान कर दिया था कि गाजा में जितने लोग भी मौजूद है वो अपनी जगह पर पूरी तरह से खाली कर दें. वहीं एपी न्यूज़ के रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने गाजा छोड़कर जाने वाले लोगों पर हवाई हमला किया, जिसमें करीब 70 लोगों की मौत हो गई.
वहीं इस पर संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने उत्तरी गाजा से लोगों को खाली कराने की इजरायल की मांग की निंदा करते हुए अपने सहयोगियों के आह्वान को दोहराया है और कहा है कि वहां जाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है.
हमास और इजरायल के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध के दौरान भारत सरकार ने भी इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है, जिसके लिए इजरायल से पहला जत्था कल यानी शुक्रवार (13 अक्टूबर) को भारत पहुंचा, जिसमें कुल 212 लोग शामिल थे. वहीं भारतीयों को इजरायल से देश लाने के लिए तेल अवीव के रवाना होने वाला है.
[ad_2]
