Israel Orders Evacuation Of Northern Gaza Within 24 Hours UN Says It Is Impossible To Evacuate Half Of Its Population | Israel Gaza Attack: ’24 घंटों में खाली करें उत्तरी गाजा’, इजरायल की वॉर्निंग, UN बोला

[ad_1]

Israel Hamas War: इजरायल अंतरराष्ट्रीय पटल पर हमास के हमलों को जोर शोर से उठा रहा है. गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजरायल का दौरा किया. इस दौरान इजरायल का दावा है कि उसने एंटनी ब्लिंकन को कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाई हैं जिसमें बच्चों को गोलियां मारी गई या फिर जला दिया गया. 

शनिवार को हमास की ओर से किए गए हमलों के बाद से ही इजरायल लगातार गाजा के इलाके में एयर स्ट्राइक कर रहा है. इसके साथ ही इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र संघ से कहा है कि वो 24 घंटे में गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को वहां से हटा लें. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. ये गाजा की आधी आबादी है. संयुक्त राष्ट्र ने अपील की है, इजराइल इस ऑर्डर को वापस ले. 

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि जिन 11 लाख लोगों को इजरायल इलाके छोड़ने की बात कह रहा है, वह लोग गाजा की पूरी आबादी के 50 फीसद हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “इस तरह के मूवमेंट नामुमकिन है, अगर ऐसा किया गया तो मानवीयता को ताक पर रखना होगा, इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.” गौरतलब है कि इजरायल ने गाजा इलाके में लगभग 3 लाख रिजर्व फोर्स की तैनाती की है. मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक इजरायल एयर स्ट्राइक के अलावा ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में है. बीबीसी के मुताबिक इजरायल ने गाजा बॉर्डर पर टैंक और आर्टिलरी तैनात की हुई है. 

संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया पर इजरायल ने क्या कहा?

इजरायल की ओर से उत्तरी गाजा खाली करने के आदेश पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया पर इजरायली दूत ने आपत्ति जताई है. संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया ‘शर्मनाक’ है. उन्होंने कहा कि इजरायल गाजा के लोगों को पहले सचेत करना चाहता है और हमास के खिलाफ ऑपरेशन में बेकसूरों की मौत नहीं चाहता है. 

गौरतलब है कि हमास के हमले में इजरायल के करीब 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि गाजा पर इजरायल के जवाबी कार्रवाई में 1,500 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं. अलजजीरा के मुताबिक, 6 दिन में गाजा की 22 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हुई हैं.10 अस्पतालों, 48 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है. UN के मुताबिक गाजा में 3 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

हमास के एक रॉकेट को रोकने में कितना पैसा खर्च करता है इजरायल? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

[ad_2]