Kanpur suicide case: लिव इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत हुआ है। एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जब तक कोई सुसाइड न कर लें, तब तक लोग मानते कहां है कि कोई कितना दर्द में है। रविवार देर रात इंटरनेट मीडिया पर अपनी दर्दभरी दास्तां इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Kanpur suicide case: यूपी के कानपुर में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर के साथ रहते हुए आत्महत्या कर ली। महिला ने इंस्टाग्राम पर दर्दभरी पोस्ट करने के बाद यह कदम उठाया। मृतका की पहचान अंजलि गौतम के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा थी और पांच महीने से आकाश गौतम नामक एक ऑटो चालक के साथ लिव-इन में थी।
पांच माह पहले पति को छोड़ा, प्रेमी के साथ गई
सचेंडी निवासी महिला पति को छोड़कर पांच माह से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। किराएदारों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

पति के साथ भी किया था प्रेम विवाह
सचेंडी क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय अंजलि गौतम ने नौ साल पहले नौबस्ता में रहने वाले पेंटिंग कारीगर आकाश गुप्ता से प्रेमविवाह किया था। जिससे उसके दो बच्चे आर्यन और बेटी आर्या हैं। नौबस्ता निवासी बड़ी बहन अर्चना ने बताया कि एक साल पहले अंजलि पति से विवाद के बाद अलग रहने लगी थी।
घर के फरार हुआ लिव-इन पार्टनर
इसके बाद वह पांच माह से आटो चालक आकाश गौतम के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। रविवार देर रात अंजलि ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आकाश गौतम मौके से भाग निकला। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर आसपास के लोगों ने झांककर देखा तो अंजलि का शव फंदे से लटकता मिला।
यह भी पढ़ें: भारतीय कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, अमेरिकी कलाकार ने भी उनके टैलेंट को सराहा
प्रेम विवाह के बाद मायके वालों ने छोड़ा
पड़ोसियों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अंजलि की बहन अर्चना ने बताया कि अंजलि के प्रेमविवाह करने के बाद से स्वजन उससे ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। उन्होंने बताया कि अंजलि ने आत्महत्या से पहले अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर अपनी दर्दभरी पोस्ट की थी।
घटना के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं : पुलिस
नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। स्वजन ने आशंका जताई है कि शायद उसे अपने किए पर पछतावा था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02