बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के दो साल बाद माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। 16 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।
बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के यहां बिटिया का जन्म हुआ है। दो साल पहले इनकी शादी हुई थी। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। कपल ने बिटिया के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। आज मंगलवार को अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है।
पोस्ट में लिखा- हमारी दुनिया बदल गई है
कपल ने दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा कि हमारा दिल भरा हुआ है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। माँ और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। सिद्धार्थ की माँ, रिम्मा मल्होत्रा, लंबे समय से परिवार में एक बेटी की कामना कर रही थीं, और अब उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है।

फरवरी 2023 में हुई कपल की शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में शादी की थी। कपल की शादी राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुई। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। कपल की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा फरवरी 2025 में की थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों के मोज़े पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी।
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई
बेटी के जन्म की खुशी में फैंस सिड-कियारा को बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुबारक’। एक यूजर ने लिखा, ‘पावर कपल को माता-पिता बनने पर बधाई’। वहीं नेटिजन्स ये भी लिख रहे है कि ‘सभी स्टूडेंट्स को बिटिया हुई है’। दरअसल, बात फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लेकर हो रही है। इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से जोड़ा कनेक्शन
आलिया भट्ट ने भी बेटी राहा का स्वागत किया है। वरुण धवन भी बेटी के पिता हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर भी बिटिया ने जन्म लिया है। इस पर नेटिजन्स लिख रहे हैं, ‘फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लीड स्टार्स के पहली संतान बेटी हुई है’।
फिल्म परम सुंदरी में नजर आएंगे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर, इसकी रिलीज डेट टल गई है और अब ये अगस्त में दर्शकों के बीच पहुंचेगी। इसमें सिड के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02