Koffee With Karan Season 8 Deepika Padukone And Ranveer Singh The Firt Guest Couple Wedding Video To Be Aired For First Time Ever Reports

[ad_1]

Koffe With Karan Season 8: करण जौहर का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. इस दौरान शो से जुड़े रोज नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वहीं इस बार का सीजन बेहद खास होने जा रहा है.

कॉफी विद करण’ के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
खबरें हैं कि शो के 8वें सीजन में कुछ ऐसा होने वाला है, जो ‘कॉफी विद करण’ के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल, इस बार करण जौहर के पहले गेस्ट बॉलीवुड के पॉवर पैक्ड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगा.


दिखाया जाएगा रणवीर और दीपिका की शादी का वीडियो
वहीं दीपवीर के फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज भी मिलने वाला है. बताया जा रहा है कि शो के दौरान रणवीर और दीपिका की शादी की क्लिप दिखाई जाएगी. बता दें कि फैंस ने अभी तक सिर्फ कपल की शादी की तस्वीरें ही देखी हैं. ऐसे में ये खबर दीपवीर के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है.

इटली में की थी शादी
बता दें कि साल 2018 में दीपिका और रणवीर से इटली में शादी रचाई थी. दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की इस शाही शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहीं.

वहीं इस बार के सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स आने वाले हैं, ये जानने के लिए फैंस बेहद एक्साइडेड हैं. हांलाकि, अभी तक शो में आने वाले मेहमानों की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Ankita Lokhande से लेकर Munawar Farooqui तक, ‘वीकेंड का वार’ से पहले जानें किस कंटेस्टेंट का है पलड़ा भारी और कौन दिख रहा कमजोर



[ad_2]