मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के जारी किए नए रेट, ग्राहकों को देगी जीएसटी कटौती का फायदा

Maruti Suzuki Car Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी गाड़ियों के दाम 22 सितंबर से 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक कम करेगी।

मारुित सुजुकी कंपनी की कारें। प्रतीकात्मक फोटो

Maruti Suzuki Car Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी गाड़ियों के दाम 22 सितंबर से 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक कम करेगी।

Maruti Suzuki Car Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी गाड़ियों के दाम 22 सितंबर से 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक कम करेगी। कंपनी ने यह कदम सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उठाया है।

कौन-कौन सी कारें हुईं सस्ती

  • कंपनी के मुताबिक एंट्री लेवल मॉडल्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • एस-प्रेसो की कीमतों में 1,29,600 रुपये तक की कटौती।
  • ऑल्टो के10 अब 1,07,600 रुपये तक सस्ती।
  • सेलेरियो पर 94,100 रुपये तक की राहत।
  • वैगन-आर में 79,600 रुपये तक की कमी।
  • इग्निस पर 71,300 रुपये तक का फायदा।

प्रीमियम और पॉपुलर मॉडल्स भी सस्ते

  • स्विफ्ट की कीमत 84,600 रुपये तक कम।
  • बलेनो पर 86,100 रुपये तक की राहत।
  • डिजायर अब 87,700 रुपये तक सस्ती।
  • फ्रॉन्क्स पर 1,12,600 रुपये तक की कटौती।
  • ब्रेजा की कीमत 1,12,700 रुपये तक घटाई गई।
  • ग्रैंड विटारा पर 1.07 लाख रुपये तक की राहत।
  • जिम्नी अब 51,900 रुपये तक सस्ती।
  • अर्टिगा पर 46,400 रुपये तक की कटौती।
  • एक्सएल 6 की कीमत 52,000 रुपये तक कम।

अन्य मॉडल्स की नई कीमतें

  • इनविक्टो अब 61,700 रुपये तक सस्ती।
  • ईको पर 68,000 रुपये तक की राहत।
  • सुपर कैरी एलसीवी की कीमत 52,100 रुपये तक कम।

जीएसटी दर में बदलाव से फायदा

सरकार ने 22 सितंबर से पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी कारों (1200cc तक इंजन और 4 मीटर से छोटी लंबाई वाली) पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, डीजल कारों (1500cc तक इंजन और 4 मीटर तक लंबाई वाली) पर भी अब सिर्फ 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इस बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों को कम कीमत वाली गाड़ियों के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02