
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मौजूदा एशिया कप के सुपर-4 राउंड में दोबारा भिड़ेंगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। तब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जिस पर काफी बवाल हुआ।
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान इस समय दबाव में है क्योंकि भारत ने लीग मैच के अपने सभी मैच जीते।

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लीग चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से पटखनी दी थी। सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम एक और करारी शिकस्त के दबाव को झेलते हुए मैदान संभालेगी।
विवादों से घिरी पाकिस्तानी टीम
वैसे भी पाकिस्तान की टीम इस समय विवादों से घिरी हुई है। भारतीय खिलाड़ियों ने लीग चरण के मैच में टॉस और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसका ‘आगा ब्रिगेड’ ने जमकर विरोध किया। पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की मांग भी की।
टूर्नामेंट से हटने तक की दी थी धमकी
हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने उसकी एक नहीं चली और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने नो हैंडशेक विवाद के चलते टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दे डाली थी, लेकिन आईसीसी अधिकारियों से बात करने के बाद उसने यूएई के खिलाफ अपना मैच भी खेला।
भारत की स्थिति मजबूत
बेहद ड्रामे के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस रद करके आग में घी डालने का काम किया। वो पूरी तरह से दबाव में है। वहीं, भारतीय टीम की स्थिति बेहद मजबूत है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के लीग चरण के अपने सभी मैच जीतते हुए सुपर-4 में एंट्री की।
यह भी पढ़ें:
- मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के जारी किए नए रेट, ग्राहकों को देगी जीएसटी कटौती का फायदा
- मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, इस दिन किया जाएगा सम्मानित
- एशिया कप 2025: भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, जीत की हैट्रिक लगाई
अब वो पाकिस्तान को मात देकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही इतना ड्रामा हो चुका है कि इस मुकाबले में निश्चित ही मजा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा।
यहां देख सकते हैं मैच का प्रसारण
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मैच का आनंद आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अहम जानकारी आप जागरण डॉट कॉम पर हासिल कर सकते हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











