ओवल में टीम इंडिया ने मारी बाजी, टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई।

जीत से खिल उठे भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई।

भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे।

सिराज ने चटकाए विकेट

सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है।

रूट और हैरी ब्रुक के शतक भी नहीं दिला पाए जीत

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। जैसे ही सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ेंयूपी में आईएमडी का येलो अलर्ट, 46 जिलों में बारिश की चेतावनी, लखनऊ-प्रयागराज समेत 22 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

दूसरी पारी में लड़खड़ा गई इंग्लैड

इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 106 रन पर बेन डकेट, जैक क्राउली और कप्तान ओली पोप के विकेट गवां दिए थे। क्राउली 14 रन, डकेट 54 रन और पोप 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इसके बाद ब्रुक जब 19 रन पर थे, तो सिराज ने उनका कैच छोड़ा था। इस जीवनदान का फायदा उठाकर ब्रुक ने 98 गेंद में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन की पारी खेली। वहीं, रूट ने 105 रन बनाए।

पांचवें दिन छाए रहे भारती खिलाड़ी

मैंच के पांचवें दिन सिराज की घातक स्विंग और सीम का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इस मैच का दूसरा दिन (एक अगस्त) दिवंगत थोर्प को समर्पित था। इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले थोर्प का कई वर्षों से अवसाद और चिंता से जूझने के बाद पिछले साल निधन हो गया था।

कुछ यूं रहा खेल

भारत की पहली पारी– भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 109 गेंद की अपनी पारी में 57 रन बनाए थे। इसके अलावा साई सुदर्शन 38 रन , कप्तान शुभमन गिल 21 रन और वॉशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए थे। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, ध्रुव जुरेल 19 रन बना सके। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने पांच विकेट और जोश टंग ने तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की पहली पारी– इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। जैक क्राउली 64 रन, बेन डकेट 43 रन और हैरी ब्रुक 53 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ओली पोप 22 रन और जो रूट 29 रन बना सके। इसके अलावा जैकब बेथेल छह रन, जेमी स्मिथ आठ रन और गस एटकिंसन 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सिराज और प्रसिद्ध ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप को एक विकेट मिला।

भारत की दूसरी पारी-भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की पारी खेली। अपनी 164 रन की पारी में उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, आकाश दीप के 66 रन बहुमूल्य साबित हुए। आकाश दीप ने नाइट वॉचमैन के रूप में 94 गेंद में 12 चौके लगाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 53 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल सात रन, सुदर्शन 11 रन और कप्तान गिल 11 रन बना सके। करुण नायर ने 17 रन की पारी खेली।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02