
एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 180 में मचा हड़कंप। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में कॉकरोच नजर आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दो यात्रियों ने कॉकरोच देखे और क्रू को सूचित किया जिसके बाद उन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया ताकि उन्हें यात्रा में तकलीफ न हो। फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई आ रही थी।
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट में अचानक कॉकरोच निकल आए। फ्लाइट में सफर कर रहे 2 यात्रियों ने कॉकरोच देखा, जिसके बाद उन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया। फ्लाइट मुंबई नहीं पहुंची थी, तभी 2 पैसेंजर्स की नजर फ्लाइट में मौजूद कॉकरोचों पर पड़ी। उन्होंने फौरन केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें दूसरी सीट पर बैठाया गया, जिससे उन्हें यात्रा में तकलीफ न हो।
कोलकाता में हुई क्लीनिंग
कोलकाता में ईंधन भरने के लिए जब फ्लाइट रुकी, तो ग्राउंड क्रू ने फ्लाइट की डीप क्लीनिंग की। फ्लाइट अपने तय समय पर मुंबई के लिए रवाना हो गई।
एअर इंडिया ने दी सफाई
एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कोलकाता में ईंधन भरने के दौरान फ्लाइट की सफाई की गई। पैसेंजर्स को उसी केबिन में दूसरी सीट पर बिठाया गया, जिससे उन्हें तकलीफ न हो।
यह भी पढ़ें- चला गया जनजतीय समाज के लिए संघर्ष करने वाला मसीहा, झारखंड में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि
दिए जांच के आदेश
एअर इंडिया ने कहा, “यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। रोजमर्रा की सफाई के बावजूद कभी-कभी कीड़े एअरक्राफ्ट में घुस जाते हैं।” फ्लाइट में कॉकरोच कैसे घुसा? इसकी जांच की जा रही है।
इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद टायर हुआ पंचर, हादसा होने से बचा
वहीं जबलपुर के डुमना एअरपोर्ट पर एक और हादसा होते-होते बचा। इंडिगो के एयरबस विमान का टायर उस समय क्षतिग्रस्त हो गया जब वह यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़ा होने जा रहा था। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इंडिगो के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आई है जिसे ठीक करने के लिए दिल्ली से एक टीम बुलाई गई है। मरम्मत के बाद विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के डुमना एअरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एअरबस का विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। ये हादसा तब हुआ जब एअरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था। गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।
इंडिगो ने कहा है विमान में टेक्निकल खराबी आई है जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।

यह रहा पूरा मामला?
सुबह मुंबई से इंडिगो का एअरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने लगे। इसी दौरान टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बताते हैं कि टायर में नुकीली धातु (कील नुमा) घुसी थी हालांकि प्रबंधन मामले को दबा रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो।
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो की तरफ से भी विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कहीं जा रही है। हकीकत में टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार कर इसे वापस मुबंई की उड़ान के लिए तैयार किया। शाम करीब पांच बजे इस विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना होता है बताया जा रहा है कि सुधार की वजह से सोमवार को मुंबई जाने के लिए विमान देरी से उड़ान भरेगा।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











