अनिरुद्धाचार्य, एक बार फिर आए चर्चा में, बुजुर्ग पिता ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप!

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य यूं तो हमेशा ही चर्चा में बने रहे हैं पर, इस बार वह दो वायरल वीडियो की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले वीडियों में वह अमेरिका के सिएटल शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। वहां से वह पांच अगस्त को लौटेंगे जबकि, दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति खुद को अनिरुद्धाचार्य का पिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य यूं तो हमेशा ही चर्चा में बने रहे हैं पर, इस बार वह दो वायरल वीडियो की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले वीडियो में वह अमेरिका के सिएटल शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। वहां से वह पांच अगस्त को लौटेंगे जबकि, दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति खुद को अनिरुद्धाचार्य का पिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य सोशल मीडिया में अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बार उनके दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक में वह अमेरिका के सिएटल शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। तो दूसरे वीडियों में एक बुजुर्ग व्यक्ति खुद को अनिरुद्धाचार्य का पिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो अनिरुद्धाचार्य की परेशानियां बढ़ा सकता है। फिलहाल अनिरुद्धाचार्य अमेरिका में हैं। वह पांच अगस्त को लौटेंगे।

अमेरिका के घरों की करते दिखे तारीफ

अमेरिका घूमने गए अनिरुद्धाचार्य वीडियो में कहते हैं – ‘राधे-राधे, जय गौरी गोपाल। मैं अमेरिका के सिएटल शहर में हूं। यहां घरों के बीच कम से कम 7-8 फीट की खाली जगह छोड़ी जाती है। किसी भी मकान को एक-दूसरे से सटाकर नहीं बनाया जाता। यहां घर लकड़ी के बने होते हैं और चारों ओर हरी-भरी पार्किंग और छोटा पार्क जरूर होता है। अमेरिका में सड़कों पर वाहन पार्क नहीं किए जाते। हर घर में निजी पार्किंग होती है और सड़क पार करने के लिए तय स्थान ही इस्तेमाल किए जाते हैं।’

बुजुर्ग पिता सुना रहे अपनी व्‍यथा

वहीं, दूसरा वायरल वीडियो वृंदावन स्थित अनिरुद्धाचार्य के आश्रम का बताया जा रहा है। इसमें एक दाढ़ी वाले बुजुर्ग बाबा नजर आ रहे। वह खुद को अनिरुद्धाचार्य का पिता बताते हुए गौरी गोपाल आश्रम से व्यथा सुनाते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका हाथ खराब हो गया है, लेकिन घंटों गुहार लगाने के बाद भी कोई कर्मचारी मदद नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ेंओवल में टीम इंडिया ने मारी बाजी, टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर

बुजुर्ग बोले, अनिरुद्धाचार्य ने हड़प ली जमीन

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम के कर्मचारी रंगदारी करते हैं। इतना ही नहीं उनका आरोप हैं कि अनिरुद्धाचार्य ने उनकी जमीन हड़प ली है, जिसकी वजह से वे परेशान हैं।

पीएम और सीएम से लगाई गुहार

बुजुर्ग व्‍यक्ति ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्‍यनाथ, जिला कलेक्टर और एसडीएम मथुरा से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 68 साल है और स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद आश्रम में उन्हें परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश से हुई थी बहस

अनिरुद्धाचार्य लगातार सुर्खियों और विवादों में बने हुए हैं। बीते दिनों अनिरुद्धाचार्य का सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ का एक पुराना वीडियो भी सामने आया था। इसमें शूद्र शब्द को लेकर दोनों के बीच बहस होती नजर आ रही थी। अखिलेश यादव के बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने हमला भी बोला था।

वीडियो जारी कर पिता ने दी सफाई

आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद अब अनिरुद्धाचार्य के पिता ने वीडियो पर बयान जारी कर सफ़ाई दी है। अनिरुद्धाचार्य के पिता राम नरेश तिवारी ने दावा किया है कि अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में उनकी प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला उनका वायरल वीडियो पुराना है। जारी वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनके पुराने वीडियो को गलत ढंग से काट-छांटकर प्रसारित किया गया है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02