अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 241 यात्रियों के साथ पूर्व सीएम की भी मौत, एक यात्री जिंदा बचा, हादसे की जांच शुरू

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एयर इंडिया एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई। यह प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद एयरपोर्ट के पास ही मेडिकल कॉलेज के हास्टल पर गिरा। हादसे में मेडिकल के स्टाफ व स्टूडेंट्स समेत 24 अन्य लोगों की भी मौत हुई है।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लेन क्रैश के बाद आग बुझाते दमकल कमी।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एयर इंडिया एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई। यह प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद एयरपोर्ट के पास ही मेडिकल कॉलेज के हास्टल पर गिरा। हादसे में मेडिकल के स्टाफ व स्टूडेंट्स समेत 24 अन्य लोगों की भी मौत हुई है। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 यात्री थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जाहिर किया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, कुल 265 लोग की जान गई


अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया है। पीआईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। इनमें प्लेन में सवार 241 लोग शामिल हैं। बाकी मृतकों में बी जे मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर और स्टॉफ मेंबर्स शामिल हैं। तमाम घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विमान हादसे की जांच शुरू: राममोहन नायडू


केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने गुरुवार देर रात कहा कि अहमदाबाद में हुई दुखद घटना के बाद अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ने किया दौरा


विमान दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ने कहा है कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से एक यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मृत्यु का आकड़ा डीएनए परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। घटना के तुरंत बार गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सारी इकाइयों को अलर्ट कर राहत बचाव का कार्य चालू किया। विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। जिससे तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के शव को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितने यात्रियों के परिजन पहुंच गए हैं उनका डीएनए लिया जा रहा है। जिनके परिजन विदेश में हैं उनको सूचित कर दिया गया है।”

प्लेन क्रैश की घटना से पूरा देश स्तब्ध: अमित शाह


गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया और कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। शाह ने बताया इस विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें एक यात्री की जान बची है। उससे मैं मिला हूं।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने जारी किए नंबर


अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद इसमें घायल हुए लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में रोगी-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फ़ोन नंबरों की घोषणा की है। लोग और उनके परिजन 6357373831 और 6357373841 नंबर पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कई डाक्टर हुए घायल


हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल में विमान क्रैश में बचे यात्री से मिले। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के घायल डॉक्टरों और दूसरे मेडिकल के छात्रों से मुलाकात की। प्लेन क्रैश में काफी डॉक्टरों के घायल हुए हैं।

घटना के कारणों का जल्द पता लगाएंगे: नायडू


विमान दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि हम निष्पक्ष और पहली गहन जांच करने जा रहे हैं। नायडू ने कहा कि पता लगाएंगे कि यह घटना क्यों हुई। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि (भाजपा नेता) विजय रूपाणी भी वहां थे, और अन्य नागरिक भी थे। नायडू ने कहा कि मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं। मैं अभी भी सदमे की स्थिति में हूं। नायडू ने कहा कि हम इस बात की गहराई तक जाएंगे कि यह घटना क्यों हुई।

सीट संख्या 11 ए पर बैठे थे रमेश


अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जीवित बचे हैं। वह सीट संख्या 11 ए पर बैठे थे। वहीं मृतक पूर्व सीएम विजय रुपाणी लंदन में अपने परिवार के पास जा रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि वहीं पर हैं। उन्हें पत्नी के साथ भारत लौटना था।