Mission Raniganj Akshay Kumar Revealed That His Son Aarav Does Not Want To Watch Films Know Reason Here | आरव को बकवास लगती हैं पापा अक्षय कुमार की फिल्में! बोले

[ad_1]

Akshay   Kumar Talks About His Son: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर चर्चा में बने हुए है. इसी बीच एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि उनकी फिल्में देखकर उनके बच्चों का क्या रिएक्शन होता है. साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को फिल्मों की दुनिया में कोई भी दिलचस्पी नहीं है.  

मां ने मेरी हर फिल्म 7-8 बार देखी हैं – अक्षय कुमार

दरअसल हाल ही में जब एएनआई पॉडकास्ट के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या उनकी मां ने उनकी फिल्में देखी है. तो एक्टर ने कहा कि, ”उन्होंने मेरी सारी फिल्में 7-8 बार देखी थी.” वहीं जब अक्षय से पिता को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि, ” उनका निधन काफी पहले हो गया था. इसलिए वो मेरा स्टारडम उतना नहीं देख पाए..जितना मेरी मां ने देखा है..”

मेरी फिल्मों को बकवास कह देता है आरव – अक्षय कुमार

वहीं जब पॉडकास्ट के दौरान अक्षय कुमार से ये सवाल पूछा गया कि उनके बच्चों का उनकी फिल्मों पर कैसा रिएक्शन होता है. तो अक्षय ने कहा कि, “ मेरी बेटी तो अभी ये सब समझने के लिए बहुत छोटी है, हां लेकिन मेरा बेटा जब मेरी फिल्म देखता है और उसे पसंद आती है तो वो कहता है कि गुड डैड मुझे तुम पर गर्व है और अगर पसंद नहीं आती तो वो कहता है कि सॉरी लेकिन पापा ये फिल्म बकवास है.

दो बच्चों के पिता हैं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि, “ मैं अपने बेटे को फ़िल्में दिखाना चाहता हूं, उसे फ़िल्मों के बारे में बताना चाहता हूं, लेकिन वो फ़िल्में देखने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखता. उसको बस अपने काम में रूचि है. वो पढ़ना चाहता है और फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है. बता दें कि अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है. दोनों दो बच्चे आरव औऱ नितारा के पेरेंट्स हैं.  

ये भी पढ़ें-

किसी को नाखून चबाने की आदत है…तो कोई रखता है पर्स में लकड़ी का टुकड़ा, अजीब आदतों के शिकार हैं बी-टाउन के ये पॉपुलर सितारे

 

 

[ad_2]