Mizoram Assembly Elections 2023 PM Modi To Address Election Rally In Mizoram On Oct 30 For BJP Candidates 

[ad_1]

PM Narendra Modi Mizoram Rally: उत्तर पूर्व के म‍िजोरम राज्‍य में आगामी 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से स्‍टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट पहले ही जारी की जा चुकी है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेता जल्‍द ही चुनाव अभियान में शामिल हो सकते हैं.  

बीजेपी के मिजोरम प्रदेश अध्यक्ष वनलालमुआका ने कहा कि पीएम मोदी के राज्य का दौरा करने की संभावना है. वह बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए 30 अक्टूबर को ममित शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. 

बीजेपी के ये दिग्गज नेता करेंगे रैली
बीजेपी नेता ने आईएएनएस को बताया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिजोरम की प्रस्तावित यात्रा का अस्थायी कार्यक्रम प्राप्त हुआ है. इसके अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा आद‍ि बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.  

‘चुनाव प्रभारी किरेन रिजिजू कर चुके कई चुनावी सभाएं’  
मिजोरम के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए किरेन रिजिजू पहले ही मिजोरम में कुछ चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. 

‘बीजेपी ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में उतारें 23 उम्मीदवार’ 
बीजेपी ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. खासकर जहां रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय के लोग मतदाता सूची में उचित संख्या में हैं. बता दें मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 16 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 

‘इन सभी दलों के प्रत्‍याशी मैदान में उतरे’ 
सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर और 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी समर में उतरे हैं. 

यह भी पढ़ें: Mizoram BJP Candidates List: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट

[ad_2]