Home देश MP Election 2023 Rahul Gandhi PM Modi Claim BJP Congress Win |...

MP Election 2023 Rahul Gandhi PM Modi Claim BJP Congress Win | ‘दोबारा दिवाली मनाएंगे…’, मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा

[ad_1]

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है.  एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है. वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (14 नवंबर) को दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 230 सीटों में 150 पर जीत दर्ज करेगी. 

पीएम मोदी ने एमपी के बैतूल में कहा, ‘‘जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस के दावों की असलियत सामने आ रही है. कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब वह भाग्य के भरोसे है. ’’ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदिशा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस के पक्ष में तूफान आने वाला है. पार्टी 145 से 150 सीट जीतेगी. पांच साल पहले, आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन बीजेपी नेता (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी, (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह ने विधायकों को खरीद लिया और आपकी सरकार चुरा ली. ”

उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ( जो मार्च 2020 तक 15 महीने के लिये मध्य प्रदेश में सत्ता में थी) ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ कर दिए, लेकिन उस सरकार को गिराकर बीजेपी ने मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगारों को धोखा दिया. हमारी सरकार चुरा ली. 

पीएम मोदी क्या कुछ बोले?
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनकी लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को फिर कभी भी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ नहीं लगा देने.  आपको याद रखना है कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है.  देश तीन दिसंबर को दूसरी बार दिवाली मनाएगा, जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस को कभी विश्वास नहीं हुआ कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक के खिलाफ कानून और राम मंदिर का निर्माण कभी वास्तविकता होगा, लेकिन हमने ये सभी काम किए हैं.” उन्होंने कहा कि जनता से किये गये सभी वादे पूरे किये जायेंगे और यह मेरी गारंटी है. 

पीएण मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के लोगों के पास मेड इन चाइनाफोन होता है. अरे किस दुनिया में रहते हैं ये लोग. इनको अपने देश की उपलब्धि न देखने की बीमारी है. आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है.’’

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को है. इस समय राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. एमपी सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का बड़ा हमला, ‘कांग्रेस के स्वभाव में दंगा और गुंडागर्दी’, राहुल गांधी पर तंज

[ad_2]

Exit mobile version