कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर नौ राउंड फायरिंग, तीन दिन पहले हुई थी ओपनिंग; मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह ने ली हमले की जिम्मेदारी

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। बीती सात जुलाई को ही उन्होंने पत्नी गिन्नी के साथ इसका शुभारंभ किया था। कैफे का नाम कैप्स कैफे रखा है। बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह लाडी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। बीती सात जुलाई को ही उन्होंने पत्नी गिन्नी के साथ इसका शुभारंभ किया था। कैफे का नाम कैप्स कैफे रखा है। बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह लाडी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही कनाडा में के सरे में कैफे का उद्घाटन किया था। पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर उन्होंने शानदार रेस्टोरेंट खोला है। कैफे का नाम ‘कैप्स कैफे’ रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है।

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

खालिस्तान समर्थक समूह बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, उनके कैफे को क्यों निशाना बनाया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, कपिल शर्मा की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन हमले का मकसद साफ तौर पर धमकी देना और डर फैलाना माना जा रहा है।

खतरनाक और कुख्यात आतंकी है हरजीत सिंह

हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) से जुड़ा एक खतरनाक और कुख्यात आतंकी है, जो लंबे समय से पंजाब पुलिस, एनआईए और अन्य एजेंसियों को वांटेड है। सूत्रों का कहना है कि वह कनाडा में रहते हुए आतंक फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है। लाडी पर पहले भी कई संगीन मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें टारगेट किलिंग्स, धमकी भरे वीडियो और फंडिंग के आरोप शामिल हैं।

कपिल शर्मा ने अब तक नहीं दिया कोई बयान

कपिल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पूरी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। उनका यह कैफे हाल ही में सरी शहर में खोला गया था और इसका उद्घाटन खुद कपिल ने कुछ सप्ताह पहले ही किया था। वहीं घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा के एक पुराने बयान से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया।

विहिप के नेता की हत्या में चल रहा है वांछित

एनआईए को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की हत्या के मामले में हरजीत सिंह लाडी की तलाश है। विहिप नेता की अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा में एपी ढिल्लों के घर पर पिछले साल फायरिंग हुई थी इससे पहले कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर 1 सितंबर, 2024 की रात को फायरिंग हुई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों को भी दी थी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वीडियो में सलमान खान के साथ ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो ‘ओल्ड मनी’ में काम को हमले का कारण बताया गया। गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि ढिल्लों को सलमान खान से दूरी बनाए रखनी चाहिए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02