Home विदेश Nobel Prize 2023 In Science Chemistry To Moungi G Bawendi Louis E...

Nobel Prize 2023 In Science Chemistry To Moungi G Bawendi Louis E Brus Alexei I Ekimov

[ad_1]

Nobel Prize 2023 In Chemistry: केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में इस साल (2023) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार (4 अक्टूबर) को कर दी गई है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को देने का फैसला किया है. इन लोगों को यह पुरस्कार क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया है.

तीन कैटेगरी में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा, जानें किसे क्यों मिला अवॉर्ड

अब तक इस साल तीन कैटेगरी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है. सोमवार (2 अक्टूबर) को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन के लिए इस अवॉर्ड की घोषणा की गई थी. उसके अगले दिन यानी मंगलवार (3 अक्टूबर) को भौतिकी (फिजिक्स) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार के लिए पियरे ऑगस्टिनी फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर के नामों की घोषणा की गई और अब रसायन शास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा की गई है. 

बता दें कि फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन यह पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उन खोजो के लिए दिया गया जिनके जरिये कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया जा सका. वहीं, भौतिकी का नोबेल पुस्कार संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज, और एनी एल’हुलियर प्रकाश की अत्यंत छोटी तरंगों के साथ इलेक्ट्रॉनों के संसार की खोज के लिए दिया गया.

यह भी पढ़ें- अजित पवार को ‘मनाने’ की कोशिश, संरक्षक मंत्रियों की जारी हुई नई लिस्ट, NCP गुट के नेताओं के नाम सबसे ज्यादा



[ad_2]

Exit mobile version