Offer food to nine girls during Navratri, Maa Durga will be pleased, but follow this rule – News18 हिंदी

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में अच्छे और खराब दोनों समय आते जब ग्रह नक्षत्र की स्थिति बदलती रहती है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र की माने तो अच्छा और बुरा वक्त ज्योतिष गणना में ग्रह नक्षत्र की चाल पर निर्भर करता है. जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव संपूर्ण जगत सहित सभी 12 राशियों पर पड़ता है. इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस नवरात्रि में लगभग 9 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग का निर्माण भी हो रहा है. इस दुर्लभ योग के निर्माण से कुछ राशि के जातक को अचानक धन और तरक्की के योग भी बना रहे हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है और नवरात्र के इस पावन पर्व पर कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है. जिसमें 15 अक्टूबर को बुद्धदित्य योग और चित्रा नक्षत्र का योग बना था तो वहीं 16 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र का योग बना था.  17 अक्टूबर को प्रीति नक्षत्र आयुष्मान नक्षत्र का योग बना था तो वहीं आगामी 18 तारीख को सर्वार्थ सीढ़ियां अमृत सिद्धि योग तो वहीं 20 अक्टूबर को रवि योग तथा 21 अक्टूबर को श्री पुष्कर योग इसके अलावा 24 अक्टूबर को अमृत कल और बुद्धि योग का निर्माण हो रहा है. जिससे कुछ राशि के जातक काफी मालामाल भी हो सकते हैं.

इन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है
मेष राशि: मेष राशि के जातक के लिए शारदीय नवरात्र पर कई वर्षों बाद बनने वाले इस अद्भुत संयोग से कई तरह के लाभ मिलेंगे। परिस्थितियों अनुकूल रहेगी, धन लाभ के अच्छे मौके हासिल होंगे, नौकरी पेशा करने वाले जातक के लिए वेतन में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय में और शांतिपूर्वक रहेगा.

मकर राशि: मकर राशि के जातक के लिए नवरात्रि पर बन रहे अद्भुत संयोग से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. रुका हुआ कार्य पूरा होगा, अचानक धन का लाभ होगा, कारोबार और करियर में वृद्धि होगी.

धनु राशि: धनु राशि के जातक के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा सफलता के परिणाम सुलभ होंगे. कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे, कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Uttar pradesh news

[ad_2]