ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज पंचायत 4 ने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है। सीरीज में कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना मिल रही है। खासकर खुशबू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। पर्दे पर साधारण दिखने वाली खुशबू रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। वह इससे पहले भी विकास का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन रॉय के साथ काम कर चुकी हैं। कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है।
ओटीटी लवर्स के बीच इन दिनों पंचायत 4 की चर्चा चल रही है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का नया सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही ओटीटी पर छा गया है। गांव की कहानी दिखाने वाली सीरीज के कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं। नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार और सांविका जैसे सभी स्टार्स ने अपने किरदारों की भूमिका को बखूबी निभाया। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को तो ऐसा ही लगा कि इन सभी कलाकारों का ग्रामीण परिवेश से कोई खास कनेक्शन है।

सभी कलाकारों की असल जिंदगी है बहुत स्टायलिश
पंचायत में नजर आने वाले ज्यादातर स्टार्स असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश हैं। खासकर इसमें नजर आने वाली कुछ एक्ट्रेस, जिन्हें भोली-भाली दिखाया गया, लेकिन रियल लाइफ में उनका ग्लैमरस अवतार देख आप हैरान हो सकते हैं। इनमें से एक फुलेरा गांव के सह-सचिव विकास की ऑनस्क्रीन पत्नी खुशबू का नाम भी शामिल है।
कौन हैं खुशबू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री?
वेब सीरीज पंचायत के सीजन 4 में खुशबू का काम काफी पसंद किया गया। इस किरदार की भूमिका को एक्ट्रेस तृप्ति साहू ने निभाया है। सीरीज में सिंपल दिखने वाली तृप्ति असल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट लुकी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
चंदन रॉय के साथ पहले भी कर चुकी हैं काम
पंचायत में विकास के किरदार में चंदन रॉय नजर आए हैं और उनकी पत्नी खुशबू के रोल में एक्ट्रेस तृप्ति साहू नजर आईं। बेहद कम लोग जानते हैं कि चंदन और तृप्ति पंचायत से पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने गुलमोहर में साथ काम किया है। बता दें कि इसमें शर्मिला टैगोर भी नजर आई थीं। तृप्ति साहू के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह हिंदी फिल्म शर्मा जी की बेटी में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा, वह साल 2023 में तव्वई नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने पंकज त्रिपाठी की सीरीज क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच में नर्स का किरदार निभाया था।