सेमीकॉन इंडिया 2025 में बोले पीएम मोदी- पहले दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, अब चिप से

Semicon India 2025: इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत भारत में चिप युग की शुरुआत हो गई है। सेमीकॉन 2025 में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को भारत में निर्मित चिप सौंपी। अब भारत में चिप का कमर्शियल निर्माण शुरू होगा जिससे कार फ्रिज और टीवी में इस्तेमाल होने वाली चिप भारत में ही बनेंगी।

नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 में प्रधानमंत्री मोदी को चिप भेंट करते अश्वनी वैष्णव साथ में दिल्ली की सीएम रेखाा। सोशल मीडिया

Semicon India 2025: इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत भारत में चिप युग की शुरुआत हो गई है। सेमीकॉन 2025 में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को भारत में निर्मित चिप सौंपी। अब भारत में चिप का कमर्शियल निर्माण शुरू होगा जिससे कार फ्रिज और टीवी में इस्तेमाल होने वाली चिप भारत में ही बनेंगी।

Semicon India 2025: पिछले साढ़े तीन साल से चल रहे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंगलवार को भारत में चिप युग का आगाज हो गया। सेमीकान 2025 के उद्घाटन अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में निर्मित चिप विक्रम 32 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा। मंगलवार को पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया।

अब भारत में होगा चिप का कमर्शियल निर्माण

कुछ साल पहले तक भारत में चिप निर्माण को असंभव मान लिया गया था, लेकिन अब इस साल से भारत में चिप का कमर्शियल निर्माण होने लगेगा। मतलब कार से लेकर फ्रिज व टीवी में इस्तेमाल होने वाले चिप अब भारत में बनने लगेंगे और कुछ सालों में भारत इसका निर्यातक भी बन जाएगा।

छोटी चिप करेगी दुनिया में बड़े बदलाव

अभी चिप के लिए भारत पूरी तरह से आयात पर निर्भर करता है। अभी दुनिया में ताइवान, अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। चिप से जुड़े पूरे इको-सिस्टम को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में निर्मित सबसे छोटी चिप दुनिया के सबसे बड़े बदलाव का ड्राइव करेगी।

तेल अगर काला सोना है तो चिप डिजिटल हीरा

उन्होंने कहा कि तेल अगर काला सोना है तो चिप डिजिटल हीरा है। तभी सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार कुछ सालों में एक लाख करोड़ डालर को पार कर जाएगा और इस एक लाख करोड़ डालर के मार्केट शेयर में एक अहम हिस्सा भारत का रहने वाला है। हमारे कई प्लांट्स में पायलट आधार पर चिप का उत्पादन शुरू हो गया है। भारत एक पूर्ण सेमीकंडक्टर राष्ट्र बनने जा रहा है।

48 देशों से आए थे मेहमान

सेमीकान इंडिया 2025 के संबोधन में प्रधानमंत्री ने दुनिया के 48 देशों से आए 350 से अधिक कंपनियों के सीईऔ व प्रमुख से भारत के सेमीकान इकोसिस्टम से जुड़ने व निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर में गति की बहुत अहमियत है।

यह भी पढ़े:

हम सेमीकान का पूरा इकोसिस्टम बना रहे

फाइल से फैक्ट्री का समय जितना कम होगा, जितना कम पेपरवर्क होगा, वेफर वर्क उतना जल्दी शुरू हो पाएगा। हम यह सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस सेक्टर में हमारी यात्रा देर से शुरू हुई, लेकिन हमें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है। मोदी ने कहा कि हम सेमीकान का पूरा इकोसिस्टम बना रहे हैं। ऐसा सिस्टम जिसमें डिजाइनिंग, मैन्यूफैक्चरिंग व पैकेजिंग एवं हाईटेक डेवाइस सबकुछ भारत में ही उपलब्ध हो।

क्या है विक्रम 32 चिप?

  • गुजरात के सानंद में स्थित सीजी सेमी में विक्रम प्रोसेसर चिप बनाई गई।
  • इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से रक्षा और अंतरिक्ष सेक्टर में किया जाएगा।
  • यह प्रोसेसर एक बार में 32 बिट्स डाटा प्रोसेस कर सकता है।
  • प्रोसेसर्स के सभी टूल्स भी स्वदेशी है।
  • देश में चिप निर्माण से जुड़े 10 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा हैं।
  • इनमें 1.6 लाख करोड़ का निवेश किया गया है।
  • चार प्रोजेक्ट्स में पायलट आधार पर चिप का निर्माण हो रहा है।
  • दुनिया भर में बनने वाली चिप डिजाइनिंग का 20 प्रतिशत काम भारत में होता है।
  • सेमीकान इंडिया में 48 देशों की 350 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं।
  • नई दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिनों तक सेमीकान इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02