Home धर्म Pushya Nakshatra 2023 Sanyog On 4 And 5 November Auspicious Day For...

Pushya Nakshatra 2023 Sanyog On 4 And 5 November Auspicious Day For Shopping And Investment

[ad_1]

Pushya Nakshatra Sanyog: दीपावली से ठीक सप्ताह भर पहले यानी शनिवार 4 नवंबर और रविवार 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. दुर्लभ इसलिए, क्योंकि दोनों दिन 8 शुभ योग हैं. शनि और रविपुष्य के साथ अष्ट महायोग का ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 400 साल में नहीं बना. दीपावली से पहले शुभ कामों की शुरुआत के लिए ये दो दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण रहेंगे. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि आगामी 4 और 5 नवंबर त्योहारी सीजन में ऐसे दो दिन होंगे जब 16 शुभ संयोग बनेंगे.

खरीदारी और निवेश के लिए शुभ दिन

4-5 नवंबर को  आठ-आठ शुभ संयोग रहेंगे. ऐसा 400 साल बाद हो रहा है. 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग रहेंगे. इन शुभ योगों के साथ ही पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा. इन शुभ संयोग में की गई खरीदारी और प्रॉपर्टी में निवेश लंबे समय तक फायदा देगा. 

शनिवार को सुबह तकरीबन 8 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा. जो रविवार को सुबह 10 बजे तक रहेगा. इस कारण शनि और रवि पुष्य के दो महामुहूर्त में किए काम लाभदायक, स्थाई और शुभ फलदायी रहेंगे. इन दोनों दिन रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, जूलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा. घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा.

खरीदारी का महामुहूर्त

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्त से शुरू की जाती है. इसमें भी पुष्य नक्षत्र विशेष माना गया है. इस बार दीपावली से पहले 4 व 5 नवंबर को दो दिन खरीदी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि,भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ है. भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र का विशेष महत्व है. 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है. इस नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है. 

पुष्य नक्षत्र में सोने का खरीदना विशेष शुभ माना जाता है. यह ऐसा नक्षत्र है अगर इसमें भूमि, भवन के रूप में स्थायी संपत्ति खरीदी जाए तो स्थायी सुख का कारक होती है. नया व्यवसाय शुरू करने से उतरोत्तर प्रगति होती है. इस दिन बही खाते, धार्मिक पुस्तकें, सोने,चांदी, तांबे, स्फटिक आदि से निर्मित मूर्तियां, यंत्र, सिक्के आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है. इस विशेष योग संयोग में गहने, नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा. साथ ही नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा. 

खरीदारी का लंबे समय तक फायदा

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनिवार 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग रहेंगे. इन शुभ योगों के साथ ही पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा. इन शुभ संयोग में की गई खरीदारी और प्रॉपर्टी में निवेश लंबे समय तक फायदा देगा.

निवेश के लिए बेहद शुभ 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि रविवार 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि, शुभ, श्रीवत्स, अमला, वाशि, सरल और गजकेसरी योग बनेंगे. जिससे निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत के लिए ये दिन शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें

साल 2024 में उदित होंगे शनि, इन लोगों को नौकरी-व्‍यापार में मिलेगी बड़ी उपलब्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Exit mobile version