Home ताजा ख़बरें कर्नाटक की स्टेट बैंक में सरेशाम डकैती, 58 किलो सोना और 8...

कर्नाटक की स्टेट बैंक में सरेशाम डकैती, 58 किलो सोना और 8 करोड़ कैश लेकर लुटेरे फरार

Karnataka SBI Bank Robbery: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार शाम को लुटेरे बैंक में घुस गए। उन्होंने बंदूक और अन्य हथियारों से बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को धमकाया। उन्होंने कर्मचारियों को अलार्म बटन दबाने से रोक दिया और सभी को बांध दिया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया। प्रतीकात्मक फोटो।

Karnataka SBI Bank Robbery: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार शाम को लुटेरे बैंक में घुस गए। उन्होंने बंदूक और अन्य हथियारों से बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को धमकाया। उन्होंने कर्मचारियों को अलार्म बटन दबाने से रोक दिया और सभी को बांध दिया।

Karnataka SBI Bank Robbery: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नकाबपोश और हथियारों से लैस बदमाशों ने बैंक से 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये कैश लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

फौजियों की वर्दी में आए थे लुटेरे

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार शाम को लुटेरे बैंक में घुस गए। उन्होंने बंदूक और अन्य हथियारों से बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को धमकाया। उन्होंने कर्मचारियों को अलार्म बटन दबाने से रोक दिया और सभी को बांध दिया। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि लुटेरों ने फौज की वर्दी पहन रखी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद, लुटेरे लूटे गए सोने और कैश के साथ कार में बैठकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में मिली लुटेरों की कार

लुटेरों को पकड़ने के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। इस घटना ने दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई कार महाराष्ट्र के पंढरपुर में लावारिस हालत में मिली है। यह इस बात का संकेत है कि अपराधी एक अंतर-राज्यीय गिरोह हो सकता है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बैंक के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version