Russian Couple Dead Naked Bodies Found With Injury Marks In Himachal Manikaran

[ad_1]

Russian Couple Naked Bodies Found in Manikaran: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पवित्र शहर मणिकरण के पास स्‍थ‍ित एक छोटे तालाब में रूसी जोड़े का नग्‍न शव बरामद किया. इस बाबत ह‍िमाचल पुल‍िस ने शुक्रवार (17 नवंबर) को जानकारी दी. पुल‍िस ने इन शवों को गुरुवार (16 नवंबर) को बरामद क‍िया था ज‍िन पर कई चोट के निशान भी म‍िले हैं. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, पुलिस का कहना है क‍ि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि शव सड़क से 50 मीटर नीचे पाए गए हैं. यह ह‍िस्‍सा बेहद की कठ‍िनाई वाला है जहां पर किसी को जबरन ले जाना संभव नहीं था हालांकि इसमें हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया गया है. 

पुलिस ने कहा कि पुरुष और महिला के चहेरों पर ज्‍यादा सूजन की वजह से उनकी तुरंत पहचान कर पाना संभव नहीं है. पुलिस ने पीड़ितों के बारे में ज्‍यादा ब्‍यौरा हास‍िल करने के ल‍िए होटल, होमस्टे और अन्य आवासों की जांच की है. 

इन शवों को मणिकरण से करीब 2 किलोमीटर दूर पार्वती नदी के तट पर तगरी स्‍थ‍ित एक कुंड (गर्म पानी के झरने वाले पूल) के अंदर और पूल के बाहर पाया. 

‘युगल जोड़ा अक्‍सर कमरे में जलाया करते थे स‍िर्फ मोमबत्तियां’

एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि मक्सिम बेलेटस्की (37) और अन्ना रंत्सेवा (21) के रूप में पहचाने गए पुरुष और महिला 14 अक्टूबर से एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे. प्रॉपर्टी के मालिक के मुताब‍िक, वे अक्‍सर मोमबत्तियाँ ही जलाते थे, शायद ही कभी लाइटें जलाते थे.  

घटनास्‍थल पर पुल‍िस को म‍िला चरस भी हुआ बरामद 

पुल‍िस ने जांच पड़ताल में पुरुष के हाथ और गर्दन पर कट के निशान जबकि महिला के हाथ पर चोट के निशान म‍िले. उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर चोट के न‍िशान गंभीर नहीं थे. मौत के  कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुल‍िस को घटनास्थल से एक ब्लेड, एक मोबाइल फोन, जलती हुई मोमबत्तियां, अन्य सामान और मादक पदार्थ (चरस) भी बरामद हुआ है.  

पुल‍िस जांच पड़ताल में मि‍ला अंग्रेजी में ल‍िखा ‘छोटा नोट’

पुल‍िस ने इस मामले की जांच के दौरान कमरे में खाली सिगरेट, तंबाकू के अलावा पैकेट में पासपोर्ट, मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी बरामद क‍िए हैं जोक‍ि वहां पर रखे हुए थे. उस पर अंग्रेजी भाषा में लिखे एक छोटे नोट में कहा गया कि हमारा सामान रूसी दूतावास और मोबाइल फोन परिजनों को भेज दें. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू के एक क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया जहां से इनको मेडिकल कॉलेज, मंडी रेफर कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीने बाद आए बाहर

[ad_2]